{"_id":"657ee2e6d3d0d9e9d80ea3b4","slug":"alert-in-district-solan-regarding-bird-flu-solan-news-c-176-1-ssml1040-12801-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बर्ड फ्लू को लेकर जिला सोलन में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बर्ड फ्लू को लेकर जिला सोलन में अलर्ट
Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन विभाग ने खंड स्तर पर रैपिड एक्शन टीमें की गठित
जिला के बड़े मुर्गीखानों से भी लिए जाएंगेे खून के सैंपल
लोगों से भी पक्षियों की मौत होने पर सूचना देने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला कांगड़ा के पौंग डैम और बिलासपुर की गाेविंद सागर झील समेत सुखना लेक में प्रवासी पक्षियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। वहीं इस मौसम में परिदों में बर्ड फ्लू फैलने की भी आंशका रहती है। इसके लिए जिला पशुपालन विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। खंड व जिला स्तर पर रैपिड एक्शन टीमों का भी गठन कर दिया है।
इसके अलावा जिले के पोेल्ट्री फार्मों को भी अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन विभाग सुरक्षा को लेकर पहले ही अलर्ट हो गया है। पशुपालन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पक्षी की प्राकृतिक रूप से मौत हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दे। जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्दी के मौसम में विदेशी परिंदे जिला कांगड़ा के पौंग झील समेत अन्य कई क्षेत्रों में पहुंचे हैं। कुछ वर्ष पूर्व भी पौंग झील में संदिग्ध हालात में विदेशी परिंदे मृत पाए गए थे। जिनमें नए वायरस फ्लू एबियन इंफ्लूएंजा वायरस के लक्षण पाए गए थे, जोकि पहले के बर्ड फ्लू में पाए जाने वाले वायरस की अपेक्षा काफी घातक है। इसका असर जहां पक्षियों पर होता है, वहीं दूसरे जानवरों के साथ-साथ यह वायरस इंसानों के लिए भी घातक है। हालांकि जिला सोलन में अभी तक इस तरह का कोई मामला सामना नहीं आया है, लेकिन पशुपालन विभाग ने सुरक्षा के तहत अपने इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं।
उधर, पशुपालन विभाग जिला सोलन के उपनिदेशक डॉ. अशोक सैनी ने बताया कि जिले में अलर्ट कर दिया है। इसमें खंड सहित जिला स्तर पर टीमों का गठन भी किया गया, जोकि सूचना मिलने के बाद मौके से सैंपलिंग का कार्य करेगी। इसके अलावा बड़े पोल्ट्री फार्मों से भी खून के सैंपल लिए जाएंगे। अभी हाल में भी जिले से 113 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।