फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Agriculture and Horticulture are the backbone of the state's economy: Kanwar

कृषि व बागवानी क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ : कंवर

Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Agriculture and Horticulture are the backbone of the state's economy: Kanwar
परवाणू में प्रदेश की प्रथम पुष्प मंडी को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री विरेंद्र ? - फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में नवनिर्मित प्रदेश की पहली फूल मंडी का लोकार्पण कर पुष्प उत्पादकों को समर्पित कर दी गई है। शुक्रवार को फूल मंडी का लोकार्पण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन और मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि एवं बागवानी क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है तथा इसे सुदृढ़ करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और 70 फीसदी लोग कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से अपनी आजीविका चलाते हैं। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों का लगभग 13.62 प्रतिशत योगदान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि विपणन बोर्ड ने कोविड काल में बेहतरीन कार्य किया है। इसके फलस्वरूप प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र का योगदान बढ़कर दो से साढ़े तीन प्रतिशत हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान एपीएमसी और कृषि विपणन बोर्ड के कुशल प्रबंधन से किसानों के उत्पादों को मंडियों तक समय पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाजार में 25 प्रतिशत पुष्प हिमाचल से जाता है। प्रदेश के बागवान अपने पुष्प परवाणू पुष्प मंडी में विक्रय कर अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। राज्य में केसर के उत्पादन पर कार्य किया जा रहा है। दाल चीनी के उत्पादन के लिए सोलन सहित कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में 10 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 1.50 लाख किसानों की ओर से प्राकृतिक खेती की जा रही है।
वहीं, कृषि मंत्री ने कहा कि परवाणू में किसानों के लिए किसान विश्राम गृह का निर्माण करवाया जाएगा। पुष्प मंडी परवाणू में आढ़तियों की मांग पर 10 दुकानों के किरायक को आधा करने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों से 2.50 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई है। अगले वर्ष से किसानों के धान और गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने बनलगी में हर्बल मंडी एवं परवाणू में राज्य की प्रथम पुष्प मंडी शुरू होने प्रदेश के किसानों को बधाई दी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, कृषि उत्पाद विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, बघाट बैंक के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कार्पोरेशन फेडरेशन के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के निदेशक राजकुमार सिंगला, कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, एपीएमसी सोलन के सचिव रविंद्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

30 करोड़ से हो रहा सेब मंडी का निर्माण : सैजल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में अपने चार वर्ष के कार्यकाल में राज्य में विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कसौली में उपमंडलाधिकारी कार्यालय एवं परवाणू में तहसील कार्यालय खुलने से क्षेत्रवासियों को व्यापक लाभ मिला है। कसौली के लिए गिरी नदी से शीघ्र ही उठाऊ पेयजल योजना के कार्य का मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाया जाएगा। परवाणू में 30 करोड़ रुपये की लागत से सेब मंडी के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed