फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation of workers

Solan News: काठा के साबुन बनाने वाले उद्योग ने कामगारों की छंटनी की शुरू

Tue, 05 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
सात कामगारों को एमपी के ग्वालियर स्थानांतरण के थमाए नोटिसकंपनी गेट किया बंद, कामगारों ने प्रबंधकों के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


श्रम अधिकारी संडोली ने 12 नवंबर को वार्ता के लिए बुलाए दोनों पक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के काठा में साबुन बनाने वाले एक नामी उद्योग ने यहां से अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। यहां पर तैनात कर्मचारियों को जबरन स्थानांतरण मध्य प्रदेश के ग्वालियर के लिए किया जा रहा है। इसके विरोध में मंगलवार को कामगारों ने श्रम कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। श्रम अधिकारी ने कामगारों को 12 नवंबर को दोनों पक्षों को बुलाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद कामगार शांत हुए।

इंटक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर व महासचिव हरबंस राणा के नेतृत्व में कंपनी के कामगारों ने संडोली के श्रम कार्यालय परिसर में जमा कर नारेबाजी की। कामगार विवेक, विशाल, मुकेश, सुनील, शिव, राज कुमार, अनिल, अनुज, किरपा राम, कमल कुमार, मनोहर लाल समेत सात दर्जन कामगार एकत्रित हुए और अपना रोष जताया। कामगारों ने बताया कि उनके सात कामगारों का जबरन स्थानांतरण मध्य प्रदेश के ग्वालियर के दूसरे प्लांट के लिए कर दिया है। कंपनी ने इन कामगारों को गेट बंद कर दिया है, जबकि उन्हें मात्र 1600 रुपये अतिरिक्त दे रहे है। वह इतनी दूर अपने परिवार को छोड़ कर नहीं जा सकते। कंपनी प्रबंधन कामगारों को स्थानांतरण के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


इंटक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि जब हिमाचल में पैकेज आया तो यहां पर उद्योगपतियों ने उसका जमकर फायदा लिया और अब जब कामगारों को काम की जरूरत पड़ी तो यहां से अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसका विरोध किया है। कामगारों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, श्रम अधिकारी ने कामगारों को आश्वासन दिया कि 12 नवंबर को दोनों पक्षों की समझौता वार्ता बुलाई जाएगी और आमने सामने बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed