फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   aggitation aganist no parking Zone

शहर के नो पार्किंग जोन के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन

Mon, 07 Nov 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 07 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
aggitation aganist no parking Zone
नौ पाक‌िऱ्ंग जोन के ‌व‌िरोध में प्रदशऱ्र्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

नो पार्किंग जोन तय कर शहर के मुख्य स्थानों पर खड़े बेतरतीब वाहनों के कारण जाम की ज्वलंत समस्या से निजात दिलवाने की प्रशासन की मुहिम पर भाजयुमो ने सियासी रंग चढ़ा दिया है। डीसी द्वारा जारी अधिसूचना के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रैली निकाली। नो पार्किंग जान की अधिसूचना रद्द करने और पार्किंग मुहैया करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


भाजयुमो अध्यक्ष की अगुवाई में निकाली रैली के बाद मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी को ज्ञापन सौंपा। इसमें अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई। साथ ही कहा गया कि क्षेत्रीय अस्पताल में तीन पार्किंग होने के बावजूद भी यहां आने वाले मरीजों को पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती। सभी पार्किंग में डॉक्टरों और स्टाफ के वाहन पार्क रहते हैं। इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही सुबह और दिन के समय बच्चों को स्कूल छोड़ते और लाते वक्त निजी वाहन चालकों के कम से कम चालान काटे जाएं। तर्क दिया कि शहर के अधिकतर स्कूल मेन रोड के आसपास स्थित है। इससे बच्चों को वाहन से उतारने और चढ़ाने में समय लगता है। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से शहर में ज्यादा से ज्यादा पार्किंग के लिए भूमि तलाशी जाए। जब तक पार्किंग निर्माण के लिए भूमि नहीं मिल जाती तब तक अधिसूचना जारी न की जाए। इस दौरान राजीव शर्मा, आशीष, गोपाल, विनोद, शिवम, सुमित, विशु और सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह है अधिसूचना
सिटी पुलिस चौकी से अंबुशा रिजार्ट्स तक के मार्ग पर सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे। चंबाघाट से एचएफसीएल गेट तथा चंबाघाट से बसाल गांव तक भी सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध रहेगा। राजगढ़ मार्ग से धोबीघाट तक सुबह 9 से शाम 8 बजे तक वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा आपातकालीन सेवा वाहनों पर यह दिशानिर्देश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वन बूथ टेन यूथ पर चर्चा
प्रदर्शन से पहले भाजयुमो ने जिला स्तरीय बैठक की। जिला अध्यक्ष की अगुवाई में हुई इस बैठक में सांसद वीरेंद्र कश्यप मुख्य रूप से मौजूद रहे। संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विषय ठाकुर ने आगामी विस चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। साथ ही वन बूथ टेन यूथ पर बल दिया। सांसद ने इस दौरान भाजयुमो के कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed