फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After the festivals, the city was littered with garbage, and no collection was made.

Solan News: त्योहाराें के बाद शहर में बिखरी गंदगी, नहीं उठा कूड़ा

Thu, 23 Oct 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
देउंघाट, बाइपास, रबौन, शामती में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

कलेक्शन सेंटरों से नगर निगम कर्मियों ने नहीं उठाई गंदगी, लोग परेशान
आवारा कुत्तों ने भी जमाया डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। त्योहारों के बाद नगर निगम क्षेत्र में गंदगी बिखरी गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम कर्मचारियों की ओर से कूड़ा समय पर न उठाए जाने के कारण शहर में दिनभर गंदगी का आलम बना रहा। कलेक्शन सेंटरों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। इससे आवारा कुत्तों के झुंड मंडराते रहे।
कुत्तों के झुंड देखकर लोग आतंकित हुए। खासकर बच्चों और महिलाओं को ज्यादा परेशाली हुई। वीरवार को शहर के पंच परमेश्वर मंदिर, देउंघाट, बाइपास, शामती, रबौन और शमलेच में कलेक्शन सेंटरों पर कूड़े के ढेर पड़े रहे।
विज्ञापन

हालांकि, सफाई कर्मियों ने घरों से कूड़ा एकत्र किया, लेकिन कलेक्शन सेंटर से उठाकर न ले जाने के कारण समस्या बनी रही। लोगों ने नगर निगम को इस बारे में सूचित किया। इसके बावजूद शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर से शहर की छवि पर भी असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि कई कलेक्शन सेंटरों से दिवाली के बाद से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इससे नागरिकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed