फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After Parvanoo now dead chicken found near Solan bypass

परवाणू के बाद तीसरे दिन सोलन बाईपास में मिले मरे मुर्गे

Fri, 08 Jan 2021 07:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
परवाणू के बाद तीसरे दिन सोलन बाईपास में मिले मरे मुर्गे
विज्ञापन

जिले में ठिकाने लगाए जा रहे मृत मुर्गों से मचा हड़कंप, पशुपालन विभाग और पुलिस की टीम ने किया मौके का निरीक्षण
मामले में तीन दिन के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश की सीमा परवाणू में लगातार दो दिन से मृत मुर्गों को ठिकाने लगाने की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं थी कि शुक्रवार को सोलन बाईपास में सैकड़ों मरे हुए मुर्गे सड़क किनारे मिले। इससे शहर में हड़कंप मच गया। इसकी शिकायत पशुपालन विभाग ने पुलिस को भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी मामले को लेकर कोई सुराग नहीं लगा है कि मरे मुर्गे स्थानीय पोल्ट्री फार्मों के हैं या फिर बाहरी राज्यों से लाकर यहां ठिकाने लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस एनएच पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एनएच सहित अन्य क्षेत्रों में नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर परवाणू के समीप दो दिन लगातार अलग-अलग जगह पर सैकड़ों की संख्या में मरे हुए मुर्गे मिले थे। तीसरे दिन सोलन बाईपास एनएच पर बनी टनल के समीप फिर से बड़ी संख्या में मृत मुर्गे मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग और पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं, विभाग की टीम ने मरे मुर्गों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर नाकेबंदी शुरू कर दी है।
सैंपल की रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस को भी शिकायत दी गई है। इसके अलावा दो दिन पहले लिए सैंपलों की रिपोर्ट विभाग को शनिवार की सुबह तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मुर्गों के मरने का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

मामले की चल रही जांच : एसपी
एसपी सोलन अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मृत मुर्गे हिमाचल के किसी क्षेत्र या फिर बाहरी राज्यों से यहां ठिकाने लगाए गए हैं। इसकी पुलिस जांच कर रही है। एनएच पर गश्त बढ़ा दी है। सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed