{"_id":"627d4f6c38629922721b49d6","slug":"after-62-days-lady-died-of-corona-in-dharampur-solan-news-sml408636264","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 62 दिनों बाद धर्मपुर की महिला की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 62 दिनों बाद धर्मपुर की महिला की कोरोना से मौत
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में 62 दिनों के बाद महिला की कोरोना से मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा है। महिला धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली है। करीब दो महीने बाद जिले में कोरोना से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
महिला का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। वहीं संभावित चौथी लहर को लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के अनुसार अब तक जिले में कोरोना से 30,634 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।
इनमें से 30,296 कोरोना की जंग जीत चुके हैं। जिले में इन दिनों कोरोना के दो सक्रिय मामले हैं। इनका इलाज होम आइसोलेशन में चला हुआ है। वहीं जिले में मौत का आंकड़ा 336 हो चुका है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि धर्मपुर ब्लॉक में 66 वर्षीय महिला की कोरोना से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें।