{"_id":"61f9725a0c9f4820b66ba600","slug":"action-on-encorachment-solan-news-sml398307312","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बाजारों में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बाजारों में अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई
विज्ञापन
सोलन के मुख्यबाजार में सड़क पर किए अतिक्रमण को हटवाती निगम टीम। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के बाजारों में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण पर एक बार फिर कार्रवाई की गई है। मंगलवार को टीम ने लोअर बाजार से लेकर मुख्य बाजार तक सड़क पर सजाया सामान मौके पर हटवा दिया। साथ ही अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों की वीडियोग्राफी भी की गई।
गौर हो कि शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए बीते कई सालों से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन निगम की यह कार्रवाई आज तक पूरी तरह सफल नहीं हो पाई है। अतिक्रमण हटाने के बाद निगम टीम के कार्यालय लौटते ही बाजारों में अतिक्रमण दोबारा कर लिया जाता है। हालांकि निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को बाजारों में कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
निगम ने लोअर बाजार से लेकर मुख्य बाजार तक सड़क पर सजाए गए सामान को मौके पर हटवा दिया है। पुराने बस अड्डे से लेकर दुकानदारों से सामान हटवाया गया। उधर, निगम टीम के अधिकारी दीपराज हंस ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। लोअर बाजार से लेकर मुख्य बाजार तक सड़क पर सजाया सामान मौके पर हटावा दिया गया है। अतिक्रमण कर रहे कारोबारियों की वीडियोग्राफी भी की गई है।