फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   achievment in education

बद्दी विवि को उत्तर भारत में बेस्ट एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड

Wed, 20 Jan 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Wed, 20 Jan 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
achievment in education
बद्दी यूनिवर्सिटी को उत्तर भारत में दिल्ली की एक संस्था ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेस्ट एजुकेशन एक्सलेंस अवार्ड से नवाजा है। यह सम्मान यूनिवर्सिटी के गवर्निंग बॉडी के सेक्रेटरी गौरव झुनझुनवाला को एचआरडी के राज्य मंत्री रामशंकर कठारिया ने दिया है।
विज्ञापन


 बद्दी यूनिवर्सिटी को यह अवार्ड फार्मेसी, मैनेजमेंट व अप्लाइड साइंस क्षेत्र में 14 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास के मद्देनजर रखकर दिया गया है। यूनिवर्सिटी शिक्षा क्षेत्र के सभी पायदानों पर खरा उतरी है। दिल्ली आधारित एक कंपनी ने हाल ही में किए अपने एक सर्वे में बद्दी यूनिवर्सिटी को उत्तर भारत व प्रदेश की एक्सीलेंस यूनिवर्सिटी का खिताब दिया है।
विज्ञापन

सचिव गौरव झुनझुनवाला ने इस उपलब्धि को मील का पत्थर बताया है। इस अवार्ड के बाद अब उनकी जिम्मेदारी और अधिक हो गई है। इस अवार्ड की गरिमा को बनाए रखना उनके लिए सर्वोपरि होगा। उन्होंने कहा कि बद्दी यूनिवर्सिटी को यह खिताब यहां दी जा रही सुविधाओं, टीचिंग स्टॉफ, अकादमिक प्रोग्राम व अन्य कई गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। बद्दी यूनिवर्सिटी देशभर में एक तेजी से उभरती हुई यूनिवर्सिटी की ओर अग्रसर है। यूनिवर्सिटी में एक ही छत्त के नीचे कई महत्वपूर्ण कोर्सिस की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर कई एमओयू छात्रों की बेहतर शिक्षा के मद्देनजर रखते हुए साइन किए गए हैं। यूनिवर्सिटी से छात्रों को बेहतर स्थानों पर प्लेसमेंट मिल रही है। यूनिवर्सिटी सभी मानकों पर खरा उतर रही है। इसमें छात्रों और स्टॉफ का भरपूर सहयोग है। इस मौके पर गौरव झुनझुनवाला के साथ रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed