{"_id":"65be2b8dd42c2e864603c500","slug":"accused-who-stole-cash-from-temples-drain-caught-solan-news-c-176-1-ssml1041-115576-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मंदिर के गल्ले से नकदी उड़ाने वाला आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मंदिर के गल्ले से नकदी उड़ाने वाला आरोपी पकड़ा
Sat, 03 Feb 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू के गुग्गा माड़ी मंदिर में दिया था चोरी को अंजाम
आरोपी से रुपये बरामद, कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस को मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सुबाथू के गुग्गा माड़ी मंदिर के गल्ले से नकदी उड़ाकर फरार आरोपी पुलिस ने धर लिया है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली है। वहीं अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार भूमेश सिंगला निवासी सुबाथू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 31 जनवरी को गुग्गा माड़ी मंदिर के पुजारी ने सूचना दी कि किसी ने मंदिर का गल्ला तोड़ दिया है। गल्ला के अंदर की नकदी गायब है व टूटा हुआ गल्ला मंदिर परिसर में ही पड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिसमें मंदिर के सीसीटीवी को भी खंगाला गया, इस दौरान फुटेज जांची गई तो देर रात के समय एक व्यक्ति मंदिर गेट के बाहर का गल्ला तोड़ता पाया गया जिस पर चोरी करने वाले आरोपी की तलाश आसपास के क्षेत्र में की गई। जिसमें पुलिस ने खेमचंद उर्फ खेमी पुत्र गिरबा राम डाकघर सुबाथू तहसील व जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी की हुई नकदी बरामद की गई है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी मंदिर में चोरी करने की वारदातों में संलिप्त रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।