{"_id":"6644bd1ae5f8eadfaf08374d","slug":"accused-arrested-in-thieft-case-solan-news-c-176-1-ssml1040-121574-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कार चोरी का आरोपी दो दिन में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कार चोरी का आरोपी दो दिन में दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालिक सामान लेने गया तो आरोपी चुरा ले गया था कारकार को यूपी के मुज्जफरनगर ले गया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के आंजी से कार को चुराने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को दो दिन में दबोच लिया। आरोपी के पास से कार को भी बरामद कर लिया गया है। अमनदीप सिंह निवासी सदर मोहल्ला बराड़ रोड सोलन ने 13 मई को थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सुबह करीब 9:00 बजे अपनी गाड़ी को जेपी मोटर आंजी के पास खड़ी किया था। सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर चले गए। जब वापस पहुंचे तो गाड़ी में चाबी नहीं थी। चाबी बनाने वाले को बुलाया जो कि आधे घंटे बाद चाबी बनाकर लाया। जब यह चाबी लेकर पहुंचे तो गाड़ी वहां पर नहीं थी। पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करवाया। छानबीन में पता चला कि आरोपी गाड़ी को चुराकर उत्तर प्रदेश ले गया है। 14 मई को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने वारदात में संलिप्त आरोपी गुल मोहम्मद पुत्र हबीब निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया और चोरी की कार को बरामद कर लिया। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।