{"_id":"64c94238b126cfb797088c4b","slug":"accused-arrested-from-rajasthan-solan-news-c-176-1-ssml1041-4613-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आढ़ती की सब्जियों लेकर फरार पिकअप चालक राजस्थान से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आढ़ती की सब्जियों लेकर फरार पिकअप चालक राजस्थान से दबोचा
Tue, 01 Aug 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती की डेढ़ लाख की सब्जियों को लेकर फरार पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से दबोचा है। आरोपी की पिकअप भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोलन सब्जी मंडी की 15 नंबर दुकान के आढ़ती हेमंत कुमार साहनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने मटर, बीन और शिमला मिर्च की खेप 8 जुलाई को सोलन के ट्रांसपोर्टर की गाड़ी में सब्जी मंडी सोलन से लखनऊ के लिए बुक करवाई थी। इसी दिन सुबह करीब 9:30 बजे पिकअप चालक यहां से माल लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गया। 12 दिन बीत जाने के बाद भी चालक सब्जियों को लेकर लखनऊ नहीं पहुंचा। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने टीम गठित कर बाहरी राज्यों के लिए रवाना कर दी। पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी पिकअप चालक कैलाश सिंह पुत्र ओम सिंह निवासी तहसील पाली जिला पाली राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की निशानदेही पर पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।