{"_id":"6aca304e599e3d6b4604b698","slug":"a-watch-will-be-kept-on-suspicious-activities-taking-place-in-the-panchayat-solan-news-c-176-1-sln1005-181354-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंचायत में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंचायत में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी
Sun, 11 Oct 2026 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
अर्की की साई पंचायत में एंटी चिट्टा कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत साई में नशा मुक्ति अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजकीय माध्यमिक विद्यालय साई के मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार प्रधान ने की। बैठक में पंचायत प्रधान लेखराम तथा पंचायत समिति सदस्य चंपा देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए बैठक में पुलिस विभाग से कांस्टेबल विशाल शर्मा व नवल किशोर शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशे, खासकर चिट्टे जैसी खतरनाक लत से दूर रखना और ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाना था। इसमें नशा मुक्ति अभियान के तहत सर्वसम्मति से एंटी चिट्टा कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी पंचायत क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेगी ताकि हम युवाओं को इस नशे की दलदल में फंसने से बचा सकें। बैठक के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्परिणामों से विस्तार से अवगत कराया गया। इस मौके पर पंचायत उप-प्रधान कमलेश कुमार, वार्ड सदस्य अनंतराम, हरीदास, निशा देवी, नीमा देवी के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।