{"_id":"684ab63674b1c8d5f809170d","slug":"a-rally-was-taken-out-in-the-market-in-dharampur-to-attack-drug-addiction-solan-news-c-176-1-ssml1042-145986-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में बाजार में रैली निकाल नशे पर किया प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में बाजार में रैली निकाल नशे पर किया प्रहार
विज्ञापन
मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने धर्मपुर बाजार में लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। लोगों को पोस्टर, बैनर के माध्यम से नशे की लत को छुड़ाने का आग्रह भी किया। वहीं, संस्थान में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। इस दौरान छात्राओं ने 26 जून तक कार्यक्रम कर रुपरेखा बनाई हुई है। संस्थान में 1 जून से नशे पर जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रथम सप्ताह में ड्रग स्पोर्ट्स टूर्नामेंट करवाए गए। इसमें विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, रेस आदि प्रतिस्पर्धाएं करवाई। दूसरे सप्ताह में कॉलेज प्रशिक्षुओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में रैली के माध्यम से लोगों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के भयानक परिणाम के बारे में बताया। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम नशा जागरूकता पर किए जा रहे हैं। 1 से 26 जून तक ये कार्यक्रम चलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। किसी भी प्रकार का नशा सेहत के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। नशे के दुष्प्रभावों को बताना और उन्हें रोकना ही कार्यक्रम का मुख्य मकसद है।