फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A mother locked her four daughters in a room and hanged herself from a ceiling fan.

Solan News: चार बेटियों को कमरे में बंद कर मां ने पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
खेड़ा में पेश आई घटना, यूपी के बलिया की रहने वाली थी मीना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मानपुरा थाने के तहत गांव खेड़ा में प्रवासी महिला मीना कुमारी (33) ने अपनी चार बेटियों को कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला अपने पति और बेटियों के साथ किराये के मकान में रह रही थी। मीना पत्नी लक्ष्मण मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से खेड़ा में रह रही थी। सोमवार रात को खाना खाने के बाद वह अपनी चार बेटियों के साथ सो गई। देर रात उसने चारों बेटियों को कमरे में बंद किया और खुद साथ वाले दूसरे कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब बच्चियों की नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद पाकर उन्होंने शोर मचाया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने जब कमरे की कुंडी खोली, तब बच्चियों ने दूसरे कमरे में मां का शव लटका देखा। बताया जा रहा है कि महिला का पति लक्ष्मण इन दिनों यूपी गया हुआ है। महिला के माता-पिता, जो उसके साथ ही रहते थे, वे भी एक माह से अपने गांव गए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मानपुरा थाना की पुलिस और मृतका का भाई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।

कोट
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।-अशोक वर्मा, एएसपी बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed