{"_id":"65366f32a41814d7590ef838","slug":"a-main-accused-of-chitta-smuggling-arrested-from-chandigarh-solan-news-c-176-1-ssml1041-9715-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंडीगढ़ के ध्यानार्थ\nचिट्टा तस्करी का एक मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंडीगढ़ के ध्यानार्थ चिट्टा तस्करी का एक मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार
Mon, 23 Oct 2023 08:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 23 Oct 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की में गिरफ्तार किए सप्लायर की निशानदेही पर की कार्रवाई
आरोपी को लेकर अर्की पहुंची पुलिस, कोर्ट में पेश करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अर्की पुलिस ने चिट्टा तस्करी का एक मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने चिट्टे के संबंध में पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की है। जिसमें आरोपी को लेकर पुलिस अर्की पहुंच गए हैं। वहीं उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस जानकारी के अनुसार अर्की पुलिस ने तिलक राज गौतम निवासी गांव-रिजैरी डाकघर बलेरा अर्की और भवानी सिंह उर्फ भानु निवासी गांव बड़ोग अर्की को क्षेत्र में चिट्टा बेचने पर गिरफ्तार किया था। इस दौरान उनसे 10 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया था। पुलिस ने जब दोनों से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने चिट्टे की खरीद चंडीगढ़ से करना बताया। इस दौरान सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने आरोपी का नाम भी पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस टीम ने एक विशेष टीम गठित कर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दी। जिसमें पुलिस टीम ने आरोपी रिक्की निवासी सेक्टर-25 चंडीगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में चिट्टा तस्करी के 6 मुक़दमे और एक मुकदमा लड़ाई झगड़े का भी दर्ज है। पांच माह पहले ही आरोपी जमानत पर बाहर आया था, जिसके बाद वह चिट्टे की तस्करी में लग गया था।
उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसे मंगलवार को पेश किया जाएगा। कोर्ट से उसे पुलिस रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी।