फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बेच दी रूई, ट्रक में रख दिए पत्थर

बेच दी रूई, ट्रक में रख दिए पत्थर

Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने हरियाणा के दो ट्रक चालकों को कंपनी का सामान बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चालकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सोमवार को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरियाणा राज्य जींद निवासी विरेंद्र सिंह और सोनीपत निवासी गुरनाम सिंह एलानाबाद (हरियाणा) से रूई भर कर बद्दी के कोंडी गांव में एक धागा कंपनी की पहुंचा। फैक्टरी के संचालकों ने जब रूई को ट्रक समेत धर्मकांटा पर तोला तो दोनों ट्रक में सीट के नीचे से एक ट्रक में 290 किलो और दूसरे में 240 किलो का पत्थर मिले। जब पत्थर निकाले गए तो ट्रक में उतनी रूई कम पाई गई। कंपनी के संचालकों ने जब ट्रक चालकों से पूछा तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इस पर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक एसके राठी ने बद्दी पुलिस थाने दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक की सीटों के नीचे से पत्थर निकाले। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि ट्रक चालकों ने रूई को बेच कर इसका वजन पूरा करने के लिए पत्थर डाल दिए थे। बेची गई साढ़े पांच कुंतल रूई की कीमत बाजार में 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ 407 के तहत मामला दर्ज कर लिया। चालकों को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed