फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान

तेज रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान

Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
Solan
Solan Updated Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-स्वारघाट मार्ग पर भुड्ड गांव के समीप तेज रफ्तार ने बाइक सवार की जान ले ली। युवक नालागढ़ क्षेत्र के ऊपरली टांग गांव का रहने वाला था और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नालगाढ़ में जमा दो का छात्र था।
विज्ञापन

घटना शनिवार को दोपहर पौने तीन बजे की है। टांग गांव का हरनेक (19) पुत्र भूपेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर घर से अपने ट्रक चालक को पैसे देने बद्दी पहुंचा। बद्दी ट्रक यूनियन में खड़े ट्रक चालक को खर्चे के पैसे देने के बाद वापस नालागढ़ जा रहा था। भुड्ड गांव के समीप एक निजी बस से ओवर टेक करते हुए वह अपना संतुलन खो बैठा और बाइक पुल से नीचे गिर गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है युवक जब बस से पास ले रहा था तो आगे से दूसरी गाड़ी आ गई। सामने से गाड़ी आते देख वह घबरा गया। तेजी से बाइक को बस के आगे कर लिया। इससे पहले वह बाइक सीधी करता तेज रफ्तार में वह पुल के रैलिंग से टकरा गया। सिर में रैलिंग लगने से वह बाइक समेत खड्ड में गिर गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। युवक को बद्दी स्थित सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हरनेक अपने परिवार में छोटा बेटा था। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद नालगढ़ चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed