{"_id":"133-48832","slug":"Solan-48832-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस में कंपनी संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक बाउंस में कंपनी संचालक गिरफ्तार
Solan
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला स्थित एक धागा मिल से लाखों रुपये का धागा खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने वाली तमिलनाडू की कंपनी के संचालक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। कसौली स्थित कोर्ट ने आरोपी संचालक को उद्घोषित अपराधी घोषित कर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश किए थे। इसपर कार्रवाई करते हुए बरोटीवाला पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडू के त्रिपुर जिले के गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2007 में बरोटीवाला स्थित एक धागा फैक्ट्री से तमिलनाडू की कंपनी आनलाइन निट ने पांच लाख 70 हजार रुपये की कीमत का धागा खरीदा। कंपनी ने इसका पेमेंट चैक के माध्यम से बरोटीवाला की फैक्ट्री को किया। लेकिन कंपनी की ओर से दिया गया चेक बाउंस हो गया। इस बारे में स्थानीय कंपनी ने तमिलनाडू की कंपनी के संचालकों के साथ पत्राचार किया। लेकिन कंपनी ने भुगतान करने में आनाकानी की। इस पर धागा फैक्टरी ने कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट की ओर से तमिलनाडू कंपनी के संचालक बाला कृष्णन को समन भेजे गए, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ, इस पर कोर्ट ने उक्त संचालक को अगस्त 2013 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया। बरोटीवाला पुलिस को 174 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के आदेश दिए। बरोटीवाला पुलिस के एएसआई नीलम और एचसी राकेश ने तमिलनाडू के त्रिपुर से निजी कंपनी के संचालक बाला कृष्णन को पकड़ा है। एसपी अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की।