फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   छावनी क्षेत्र के बाशिंदो को आयुष्मान भारत योजना के लाभ से रहना पड़ रहा वंचित

छावनी क्षेत्र के बाशिंदो को आयुष्मान भारत योजना के लाभ से रहना पड़ रहा वंचित

Sun, 17 Mar 2019 07:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित छावनी क्षेत्र के बाशिंदे
विज्ञापन

बीपीएल और आईआरडीपी योजना को छावनी क्षेत्र में लागू करने की लोगों ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। छावनी परिषद क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। भारत सरकार की इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाना है। लेकिन, छावनी परिषद में रहने वाले हजारों लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग खफा है। छावनी परिषद के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अलावा अन्य दूसरी योजना हिम केयर योजना में एक हजार रुपये देकर सूचीबद्ध होना पड़ रहा है। अगर छावनी क्षेत्र में बीपीएल और आईआरडीपी योजना को लागू किया गया तो आयुष्मान भारत योजना का लाभ लोग मुफ्त में उठा पाते। प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया की पिछले काफी समय से छावनी परिषद के स्थानीय लोगों की ओर से बीपीएल और आईआरडीपी की योजना छावनी क्षेत्र में लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से छावनी में रहने वाले लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता वंदना ने बताया कि बीपीएल और आईआरडीपी योजना को छावनी परिषद में लागू करवाने के लिए उपायुक्त सोलन, मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री से समस्या के बारे में ई-मेल से बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed