फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन अस्पताल से नकदी व आभूषण समेत महिला तीमारदार का पर्स चोरी

सोलन अस्पताल से नकदी व आभूषण समेत महिला तीमारदार का पर्स चोरी

Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
सोलन अस्पताल से तीमारदार महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन

एक सप्ताह में चोरी की दूसरी घटना, खौफ में मरीज और तीमारदार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में चोरी की दूसरी घटना हुई है। बुधवार रात को हुई चोरी में महिला वार्ड से चोर तीमारदार महिला का पर्स ले गए हैं।
महिला के पर्स में करीब दो हजार रुपये नकद और चांदी की पायल थीं। यह घटना रात को दो से तीन बजे के बीच हुई है। महिला ऊषा देवी निवासी कुठाड़ ने बताया कि उसकी रिश्तेदार अस्पताल में दाखिल है। जिसे देखने के लिए वह बुधवार को अस्पताल आई थी। दूरदराज से होने की वजह से वह रात को अस्पताल में मरीज के पास ही रुक गई। इस दौरान देर रात करीब दो बजे तक वह मरीज की देखभाल करती रही। तब तक पर्स उसके सिर के पास ही रखा था, लेकिन करीब दो बजे उसे नींद आ गई। सुबह चार बजे जब उसकी नींद खुली तो पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने यह बात वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों को बताई और सभी मरीज सतर्क होकर पर्स ढूंढने में जुट गए। महिला के अनुसार आरोपी ने उसका पर्स खाली करने के बाद अस्पताल के बाहर फेंक दिया था। महिला को पर्स तो मिल गया है लेकिन पर्स में रखे गहने और नकदी का कोई पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व चार मार्च को भी अस्पताल के गायनी वार्ड में चोरी की घटना हुई थी। इसमें अस्पताल में दाखिल महिला के डेढ़ हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

इनसेट...
सीसीटीवी खराब होने के बाद बढ़ीं घटनाएं
क्षेत्रीय अस्पताल में कुछ दिनों से सीसीटीवी खराब हैं और उसके बाद से ही चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सीसीटीवी खराब होने की वजह से अस्पताल प्रबंधन चोरों की पहचान नहीं कर पा रहा है। हालांकि सुरक्षा इंतजाम अस्पताल में किए गए हैं, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की कम संख्या होने की वजह से वे नियमित रूप से वार्ड का मुआयना नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन कर रहा जांच : एमएस
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश गुप्ता का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाएं चिंता का विषय है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में जांच बैठा दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी आह्वान किया है कि वे अपने सामान का ख्याल रखें और कोई संदिग्ध दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत अस्पताल में तैनात स्टाफ को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed