फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में खिलाडिय़ों को मिलेंगे तीन इंडोर और ओपन खेल मैदान

सोलन में खिलाडिय़ों को मिलेंगे तीन इंडोर और ओपन खेल मैदान

Sat, 01 Dec 2018 06:15 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन में बनेंगे तीन इंडोर और ओपन खेल मैदान
विज्ञापन

नालागढ़ और कंडाघाट में बनने वाले मैदानों का निर्माण प्रगति पर, 15.34 करोड़ से बनेंगे तीनों खेल मैदान, करीब चार करोड़ की हो चुके जारी
सोलन में बनने वाले स्टेडियम और डोरमेट्री के निर्माण के लिए तैयार की जा रही ड्राइंग अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। जिले में जल्द ही खिलाड़ियों को तीन खेल मैदानों की सुविधा मिलेगी। इनका निर्माण 15.34 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इससे जिला भर के युवाओं को अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा जिसमें दो ओपन और एक इंडोर स्टेडियम शामिल हैं। जिला में अभी खिलाड़ियों को अपने खेल की तैयारी सहित उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कोई इंडोर स्टेडियम नहीं हैं। ऐसे में जिला में विभिन्न खेलों के सात कोच बिना खेल मैदान प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें तीन खेल मैदान में से नालागढ़ और कंडाघाट में बन रहे स्टेडियम का निर्माण कार्य चला है। सोलन में प्रस्तावित खेल मैदान के कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। इसमें स्टेडियम सहित खिलाड़ियों को डोरमेट्री की सुविधा दी जानी है। इस निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए लोनिवि की ओर से इसकी ड्राइंग तैयार की जा रही है। इसके बाद इस खेल मैदान भी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में तीन मैदान बनाने के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग करीब 15.34 करोड़ की राशि खर्च कर रहा है। सोलन में ठोडो मैदान के नजदीक ही खेल विभाग की साढ़े तीन बीघा जमीन है जिस पर 10.71 करोड़ से इनडोर स्टेडियम बनेगा। इसके लिए लोनिवि सोलन मंडल को निर्माण के लिए दो करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। कंडाघाट उपमंडल की सिरीनगर पंचायत में 4.13 करोड़ से ओपन खेल मैदान बन रहा है। खेल विभाग ने 1.40 करोड़ की किश्त जारी की जा चुकी है और इसका कार्य भी चला हुआ है। तीसरा खेल मैदान उपमंडल के किरपालपुर में 50 लाख से ओपन खेल मैदान बनेगा।
अधीक्षण अभियंता लोनिवि सोलन सुरिंद्र पाल जगोटा ने बताया कि खेल विभाग को सोलन में बनने वाले स्टेडियम के लिए दो करोड़ की राशि मिल चुकी है। विभाग ने मैदान के निर्माण के लिए ड्राइंग कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

तीन खेल मैदानों का होगा निर्माण
जिला युवा खेल संयोजक सोलन बलिराम शर्मा ने बताया कि सोलन में 10.71 करोड़ से इंडोर, कंडाघाट में 4.13 करोड़ से ओपन और नालागढ़ में 50 लाख से ओपन खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लोनिवि सोलन को दो करोड़ इनडोर स्टेडियम जबकि कंडाघाट के लिए एक करोड़ चालीस लाख और नालागढ़ को पूरे 50 लाख जारी कर दिए हैं। इसमें सोलन का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed