{"_id":"5aede4804f1c1b5d098b8545","slug":"91525539968-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में कैंट में बंद पड़ी लैब का ताला तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में कैंट में बंद पड़ी लैब का ताला तोड़ा
Updated Sat, 05 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू छावनी अस्पताल की लैब का मामला, अनुबंध खत्म होने के बावजूद ताला लगाकर चला गया था लैब संचालक
नोटिस का जवाब न देने पर तोड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
सुबाथू (सोलन)।
छावनी परिषद सुबाथू में शनिवार को एक महीने से बंद पड़ी अस्पताल की लैब का ताला पुलिस की मौजूदगी में तोड़ दिया गया। छावनी परिषद के अनुसार लैब तकनीशियन का इकरारनामा पिछले महीने खत्म हो चुका था। इसके बाद भी एक महीने से लोगों को लैब की सुविधा नहीं मिल रही थी। शनिवार को पुलिस को मौके पर बुलाकर छावनी अधिशाषी अधिकारी के आदेशानुसार लैब का ताला तोड़ा गया।
छावनी अस्पताल में सुबाथू क्षेत्र के अलावा साथ लगते गांवों के लोग उपचार करवाने आते हैं। लेकिन एक माह से लैब पर ताला लगे होने के कारण यहां टेस्ट आदि की सुविधा लोगों को नहीं मिल रही थी। लैब संचालक के साथ हुआ अनुबंध खत्म हो गया था लेकिन उसने अभी भी लैब पर अपना ताला लगा रखा था। लोगों की शिकायतों के बाद छावनी बोर्ड ने लैब संचालक को ताला खोलने के नोटिस जारी किए थे। लेकिन जवाब न मिलने के बाद छावनी बोर्ड ने इसमें पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद शनिवार को लैब का तोला तोड़ दिया गया। लैब में मौजूद सभी सामान की लिस्ट तैयार करने के बाद छावनी अधिकारियों को दी जा चुकी है। इस बारे सीईओ तनु जैन ने बताया कि लैब तकनीशियन को इकरारनामा समाप्त होने के बाद दो बार नोटिस भेजा गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर छावनी परिषद ने कब्जा हटाकर अपना ताला लगा दिया है।