{"_id":"5aeb40984f1c1b87098b7a87","slug":"91525366936-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पूतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पूतला
Updated Thu, 03 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कसौली गोलीकांड और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर वीरवार को सोलन यूथ कांग्रेस ने पुराने बस अड्डे के पास पुलिस के पहरे के बावजूद सीएम जयराम ठाकुर का पुतला फूंक दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस के एक कर्मचारी ने युकां कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे वहां से हटा दिया। पुलिस सशस्त्र वहां मौजूद रहा और युकां पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता पुतला फूंककर चले गए। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
एक मई को कसौली में महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने और प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा। पुुराने बस अड्डे से युकां ने उपायुक्त कार्यालय तक विरोध रैली भी निकाली। युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में जयराम सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चार महीनों में 75 बलात्कार, 25 हत्याएं और पांच हजार मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं। मनीष ने कहा कि कसौली में पुलिस प्रशासन के सामने ही एक महिला अधिकारी को गोली मार दी गई लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। कसौली गोलीकांड और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कसौली गोलीकांड को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश पुराने उपायुक्त चौक पर की थी लेकिन पुलिस ने सदस्यों से पुतला छीनकर उसे नहीं जलाने दिया था। लेकिन वीरवार को युकां ने पुराने बस अड्डे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक डाला। इस मौके पर प्रदेश महा सचिव निगम भंडारी, निशांत ठाकुर, नरेश दास्ता, अमित ठाकुर, चतर सिंह, सुनील शर्मा और तुषार आदि सदस्य मौजूद रहे।