{"_id":"5ae34f1a4f1c1bc03d8b5541","slug":"91524846362-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइनग्रोव ने इंदौर को 33-11 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइनग्रोव ने इंदौर को 33-11 से हराया
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खिताब पर है मेजबान टीम की नजर
33-11 के अंतर से जीता बास्केटबाल मैच
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
पाईनग्रोव स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया मेजर जगपाल अंतर विद्यालय कनिष्ठ वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान स्कूल की लड़कियों ने अपने लीग मैच में दि डेली कॉलेज इंदौर को 33-11 से करारी शिकस्त दी। मेजबान स्कूल की ओर से सभी खिलाड़ियों ने उम्दा खेल दिखाया। पाइनग्रोव की सृष्टि ने सर्वाधिक 18 अंक बनाकर मैच को एक तरफा कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश करवाया। लड़कियों के वर्ग में स्ट्राबरी फील्ड हाई स्कूल चंडीगढ़ ने एक रोमांचक मुकाबले में वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून को 18-12 स्कोर से हराया।
मैच के शुरू में ही स्ट्राबरी फील्ड हाई स्कूल की टीम का पलड़ा भारी रहा। वेलहम स्कूल की टीम ने काफी प्रयास किया लेकिन स्ट्राबरी फील्ड हाई स्कूल चंडीगढ़ ने इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। स्ट्राबरी फील्ड हाई स्कूल चंडीगढ़ की किस्मत दीप ने 10 अंक, मंदिरा ने अपनी टीम के लिए 8 अंक देकर बढ़त दिलाई। एक अन्य लीग मैच में द लॉरेंस स्कूल सनावर ने दि डेली कॉलेज इंदौर को एक रोमांचक मुकाबले में 15-13 से पराजित किया। अन्य मैच में लड़कों के वर्ग में पाईनग्रोव स्कूल ने मेयो कॉलेज अजमेर को एक तरफा मुकाबले में हराया।
सिंघानिया एजूकेशन सेंटर गोटन ने एक रोमांचक मुकाबले वेल्हम ब्वॉयज स्कूल देहरादून को 39-14 से हराकर अपना लोहा मनवाया। लड़कों के वर्ग में मेजबान स्कूल ने वाईपीएस मोहाली को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। मेजबान स्कूल के हरफनमौला वंश खुशवाह ने टीम के लिए सर्वाधिक 15 अंकों का सहयोग दिया।