फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बुजुर्ग महिला ने प्रशासन से लगाई वृद्धाश्रम में दाखिल करवाने की गुहार

बुजुर्ग महिला ने प्रशासन से लगाई वृद्धाश्रम में दाखिल करवाने की गुहार

Sat, 23 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग महिला को उसका बेटा और बहू लावारिस छोड़ गए। महिला को चलने-फिरने और देखने भी समस्या है। महिला ने प्रशासन उसे वृद्धाश्रम भेजने की गुहार लगाई है। पीड़ित पुष्पा जोशी ने बताया कि पति की बरसों पहले मौत हो चुकी है। वह बेटे के साथ सोलन में किराये के कमरे में रह रही थी। बेटा बद्दी में नौकरी करता था। कुछ साल पहले कंपनी ने बद्दी इकाई को बंद कर दिया। कंपनी असम चली गई। बाद में उन्होंने उसके बेटे को भी असम बुला लिया। बेटा वहां नौकरी करने गया। वह शादी करके लौटा।

महिला के अनुसार बहू शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करती रही है। यहां उसने किसी उद्योग में नौकरी कर ली। करीब दो माह पूर्व बेटा व बहू दोनों असम चले गए हैं। उसका यहां कोई सहारा नहीं है। बुजुर्ग महिला के अनुसार उसे गठिया है। इसकी वजह से वे चल फिर नहीं सकती है। उसे बिस्तर से शौचालय तक पहुंचने में भी किसी सहारे की जरूरत पड़ती है। दो महीने से मुश्किल से दिन गुजार रही है। महिला ने बताया कि उसे कल्याण विभाग और प्रशासन से राहत की उम्मीद है। उसे किसी ऐसे वृद्धाश्रम भेजा जाए जहां उसका उपचार हो सके और वह ठीक हो जाए।
विज्ञापन


इस बारे में कल्याण विभाग के एआरओ विकास प्रसाद का कहना है कि नियम के मुताबिक वृद्धाश्रम में वो ही लोग भर्ती किए जाते हैं जो अपनी दिनचर्या खुद कर सकते हों। यदि यह महिला किसी गंभीर रोग से पीड़ित है और चल फिर नहीं सकती है तो उसे वृद्धाश्रम में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में भर्ती से पूर्व बुजुर्ग का मेडिकल जरूरी है। महिला की परवरिश उसके आश्रितों को ही करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed