{"_id":"5a3be5a84f1c1b193e8ba180","slug":"91513874856-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विवि बेचेगा 97 हजार फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी विवि बेचेगा 97 हजार फलदार पौधे
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौणी (सोलन)।
डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में फलदार पौधे बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। वैज्ञानिकों ने फलों की विभिन्न किस्मों के करीब 97 हजार पौधे तैयार किए हैं जो विश्वविद्यालय में किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इन पौधों की बिक्री नौणी विश्वविद्यालय परिसर में 2 जनवरी से शुरू की जाएगी। यह सभी पौधे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचे जाएंगे। इसमें सेब, कीवी, पलम, खुमानी, आड़ू, अखरोट, चैरी, अनार, नेक्टरिन, पेरसिमोन, नाशपाती आदि शामिल रहेंगे। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता सूचेत अत्री ने बताया कि फल विज्ञान विभाग, बीज विज्ञान और अनुसंधान निदेशालय के अंतर्गत मॉडल फार्म में इन पौधों को तैयार किया गया है। इसके अलावा हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में नौणी विवि के कृषि विकास केंद्रों और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्रों में भी करीब एक लाख फलदार पौधे बागवानों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। नौणी विवि के अंतर्गत आने वाले सोलन के केवीके कंडाघाट, किन्नौर के केवीके शारबो, लाहौल स्पीति के केवीके ताबो, शिमला के केवीके रोहड़ू, केवीके चंबा और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजौरा और मशोबरा में भी पौधे तैयार किए गए हैं। इन सभी कृषि विकास केंद्रों और क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में पौधों की अलग से बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
0000