{"_id":"5a3a8d984f1c1bf4688c26b8","slug":"91513786776-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोडो मैदान में दौड़ प्रतियोगिता कल, जीतने वाले काे छह हजार इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोडो मैदान में दौड़ प्रतियोगिता कल, जीतने वाले काे छह हजार इनाम
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय सोलन विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत जिला स्तरीय लंबी और मध्यम दूरी की दौड़ का आयोजन करेगा। लड़के और लड़कियों के वर्ग की यह स्पर्धा 22 दिसंबर को ठोडो मैदान सोलन में होगी।
प्रतियोगिता 3000 मीटर की दौड़ में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए तथा 5000 मीटर की दौड़ में 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपने साथ आयु प्रमाणपत्र लाने होंगे। प्रतिभागियों की संख्या के अनुसार एकमुश्त जलपान भत्ता और बस किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 6000, 5000 व 4000 रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 12 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 दिसंबर को कुल्लू में होगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का पूर्ण खर्च विभाग वहन करेगा। जिला खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण सुबह दस बजे से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
000