{"_id":"5a37ef4c4f1c1bee6a8b497e","slug":"91513615180-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सोलन में सर्दियों के मौसम के लिए बागवानी विभाग बागवानों को देगा 50 हजार फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सोलन में सर्दियों के मौसम के लिए बागवानी विभाग बागवानों को देगा 50 हजार फलदार पौधे
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों के मौसम में बागवानी विभाग वितरित करेगा पौधे, नया बगीचा लगाने के लिए अनुदान भी देगा विभाग
30 से 45 रुपये प्रति पौधा खरीद सकते हैं बागवान
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
जिले में इस बार सर्दियों के मौसम में बागवानी विभाग बागवानों को 50 हजार फलदार पौधे देगा। इसमें सेब, अकरोट, नाशपाती, पलम, खुरमानी, अनार, आड़ू, कीवी और बादाम के पौधे शामिल रहेंगे। यह पौधे बागवानी विभाग सोलन के फलो उद्यान केंद्र गौड़ा, अर्की, दाड़लाघाट, खटनाली और बागा-मांगल की नर्सियों में तैयार किए गए हैैं।
विभाग से बागवान 30 से 45 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं। जिला में इस बार बागवानों से कीवी के पौधों की डिमांड की गई है। इसमें फलों में कीवी की एलिसन, हेवार्ड प्रजाति, अनार कंधारी और सिंदूरी, खुरमानी न्यू कैसल, केशा, पलम सेंटा रोजा, ब्लैक अंबर, फ्रंटीयर, आड़ू जुलाई अलबर्टा, नाशपाती चुजेरो, बबुगोशा, बादाम थिनशील्ड, ड्रेक नेक्ट्रीन, मई फायर, रेड गोल्ड, सेब रेडचीफ, गेलगाला और आर्गेनिक स्पर-2 शामिल है। इसमें फलदार पौधों को लगाने के लिए बागवान अपना बगीचा तैयार करने के लिए नजदीक के उद्यान प्रसार अधिकारी और उद्यान विकास अधिकारी की सहायता ले सकते हैैं। बागवानों को जलवायु के अनुसार ही फलदार पौधों का चयन करना चाहिए।
ऐसे करें पौधो का रोपण
विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ सोलन डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि खुरमानी के पौधों के बीच 6-6 मीटर की दूरी रखें। आड़ू के पौधों को साढ़े चार साढ़े चार मीटर की दूरी, अखरोट के पौधों में 8-8 मीटर की दूरी रखनी चाहिए। पौधे लगाने के लिए गड्ढे 3 फुट गहरे और 3 फीट चौड़े होने चाहिए। खोदे गए गड्ढों से निकाली मिट्टी में 10 से 15 किलोग्राम गोबर की खाद, सुपर फास्फेट डेढ़ किलो मिलाकर गड्ढे अच्छी तरह भर दें, जिसमें पौधा लगाने का कार्य बाद में करें। पौधा लगाने के बाद समय-समय पानी देते रहें।
विज्ञापन
नया बागीचा लगाने को विभाग देगा पैसा
नया बगीचा लगाने के लिए एकीकृत बागवानी मिशन के तहत बागवानी विभाग सहायता प्रदान करता है। इसमें संघन बागवानी के लिए ड्रिप ईरिगेशन सहित 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से और बिना ड्रिप ईरिगेशन के लिए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता प्रदान की जाती है। सामान्य दूरी में बगीचा लगाने के लिए ड्रिप ईरिगेशन के 40 हजार और बिना ड्रिप ईरिगेशन के लिए 30 हजार रुपये की सहायता प्रति हेक्टेयर की दर से प्रदान की जाती है।
सोलन में 13 जनवरी के बाद मिलेगें पौधे
बागवानी विभाग सोलन के डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ. बीएस गुलेरिया ने बताया कि जिला में इस बार सर्दियों के मौसम में 50 हजार पौधे बागबानों को दिए जाएंगे। पौधों की बिक्री सोलन में 13 जनवरी के बाद शुरू होगी। बागवान अच्छी प्रजातियों के फलदार पौधे लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। बागवान एकीकृत बागवानी मिशन के तहत दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।