फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   भाषण स्पर्धा में नौणी के शुभम रहे अव्वल

भाषण स्पर्धा में नौणी के शुभम रहे अव्वल

Fri, 03 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी और वानिकी विवि नौणी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन विवि के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग ने यूको बैंक के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता का विषय मेरा विजन भ्रष्टाचार मुक्त भारत रहा। यूको बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख आरके बाली ने इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें एमबीए के पहले और दूसरे वर्ष के 12 छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार से मुकाबला करने में जनता, विशेषकर युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शुभम रावत ने पहला, नुकरन रायका और हेमंत नेगी दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। पंकज शर्मा और कुलजीत सिंह को सांत्वना पुरस्कार और शिल्पा शर्मा को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वक्ता ने इस मौके पर कहा कि भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा युवाओं का शोषण होता है। नौणी विवि के बागवानी कॉलेज के डीन डॉ. नरेंद्र शर्मा ने युवाओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर सही तरह से काम न करना भी भ्रष्टाचार है। मुख्य अतिथि ने भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में यूको बैंक के सौजन्य से सभी विजेताओं को प्रीपेड बैंक कार्ड भेंट किए गए। इससे पूर्व इस सप्ताह के शुरू में, यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने विवि के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अखंडता की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed