फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   महिला थाने में दर्ज करवाएं शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

महिला थाने में दर्ज करवाएं शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2019 09:03 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100-मिलियन स्माइल अभियान के तहत किशनपुरा बीएड कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बद्दी जिला पुलिस अधीक्षक रोहित मलपानी और विशेष अतिथि के रूप में पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी किशोर ठाकुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में 350 महिलाओं ने भाग लिया और पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा से जुड़े कई सवाल किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई। छात्राओं ने नाटक पेश किया। महिला सशक्तीकरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक होने की आवश्यकता है। महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाएं बेखौफ होकर महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। यदि कोई पुलिस अधिकारी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करता है तो उसके विरुद्ध भादंसं 166ए के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि महिलाएं अपने एंड्रायड फोन में शक्ति ऐप को डाउनलोड करें। मुसीबत के समय लाल बटन दबाने से पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यदि किसी महिला पर अभद्र टिप्पणी की गई है तो वह महिला शक्ति ऐप पर शिकायत दर्ज करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी किशोर ठाकुर ने कहा कि यदि नियमित योग, प्राणायाम करते हैं तो हमें किसी भी प्रकार की औषधि की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर शेर सिंह, कीर्ति, प्रियंका चौधरी, सुषमा देवी, रीता देवी, काजल राणा, मंजू शर्मा, रानी गौतम, दलजीत कौर, निर्मला जीत कौर, अमरजीत, मंजीत, मोनिका, मंजिंदर कौर, कमलेश वर्मा, डिंपल कुमारी, सुषमा देवी, नेहा, ललिता, सपना, उर्मिला, रीता, बबीता, काजल, रजनी, ज्योति, शशी, डिंपल, लता, आशा, निशा, अमरजोत, दलजीत कौर, शिल्पा, ज्योति बाला, हरप्रीत कौर हैप्पी, भरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed