फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ढाई माह में पूरी तरह से चकाचक बनेगी नालागढ़ स्वारघाट हाईवे सड़क

ढाई माह में पूरी तरह से चकाचक बनेगी नालागढ़ स्वारघाट हाईवे सड़क

Sun, 15 Jul 2018 07:56 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
ढाई माह में चकाचक होगी नालागढ़-स्वारघाट सड़क
विज्ञापन

ठेकेदार ने हाईवे अथॉरिटी से मांगा और समय, दो पुलियों का निर्माण अंतिम चरण में
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। एक दशक से लोगों की परेशानी का सबब बने नालागढ़-स्वारघाट हाईवे के कच्चे मार्ग को 90 एमएम की लेयर डालकर पक्का कर लोगों को राहत तो पहुंचा दी गई है। अभी इसे पूरी तरह से तैयार करने और समय लगेगा। इस मार्ग पर दो पुलियों का निर्माण कार्य प्रगति पर है जबकि नालागढ़ से बगलैहड़ तक 40 एमएम की बीसी लेयर डालने के अलावा इसकी फिनिशिंग का कार्य बाकी है। इसके लिए ठेकेदार ने हाईवे अथॉरिटी से ढाई माह का और समय मांगा है। कार्य पूर्ण करने की अवधि 30 जून थी लेकिन कुछ पुराना कार्य और मौसम के साथ न देने के कारण कार्य में विलंब हुआ है। विभाग के मुताबिक दूसरी लेयर डालने, दो पुलियों का कार्य करने, एनएच मार्ग पर वाइट लाइन, मार्गसूचक बोर्ड आदि का काम बाकी है जबकि नंगल से महादेव तक के कच्चे करीब साढ़े छह किलोमीटर मार्ग को पक्का कर लिया है। नालागढ़ से बगलैहड़ तक 14 किलोमीटर मार्ग पर एक किमी पर 40 एमएम की बीसी लेयर बिछाई जा चुकी है। ड्रेनेज कार्य भी पूर्ण है और 14 में से 12 पुलियों का निर्माण हो चुका है। नालागढ़ के पास दो पुलियों का काम आगामी 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। एक्सईएन एनएच अरविंद शर्मा ने कहा कि कच्चे मार्ग को पक्का कर दिया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने कार्य पूरा करने के लिए ढाई माह का और समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed