फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नई सरकार बनने से उद्यमियों को बंधी कई उम्मीदें

नई सरकार बनने से उद्यमियों को बंधी कई उम्मीदें

Wed, 27 Dec 2017 10:56 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। फार्मा हब के रूप में उभरे प्रदेश के उद्योग जगत को नई सरकार से कई उम्मीदें हैं। देश में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की व्यवस्था लागू होने के बाद दिक्कतें झेल रहे उद्योगपतियों को राहत की आस है। सबसे बड़ी राहत उद्योगों को जीएसटी के तहत इनपुट क्रेडिट के एवज में दी जाने वाली धनराशि के रिफंड होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के बाद उद्योगपतियों को 100 फीसदी क्रेडिट इनपुट में से केंद्र सरकार द्वारा 58 फीसदी रिफंड दिया जाता था तथा शेष 42 फीसदी रिटर्न प्रदेश सरकारों को देने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रदेश की पूर्व सरकार ने न तो इसे रिफंड किया और न ही इसे देने से इनकार किया था। अब प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र और प्रदेश में एक दल की सरकार बनने से उद्योग जगत को इस 42 फीसदी इनपुट क्रेडिट रिटर्न का लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

यही नहीं वर्ष 2003 में प्रदेश को मिले औद्योगिक पैकेज के बाद औद्योगिक नगरी बीबीएन में रिकार्ड औद्योगिकीकरण हुआ है। प्रदेश को सर्वाधिक 63 फीसदी का राजस्व इसी क्षेत्र से मिलता है। इस क्षेत्र को रेलवे सुविधा से जोड़ने की कई सालों से कवायद चल रही है। बद्दी में बाकायदा इसके लिए कंटेनर डिपो भी खुल गया है लेकिन रेलवे सुविधा आज तक नहीं मिली। हरियाणा और हिमाचल में भाजपा की सरकार होने से इस रेल ट्रैक के भी जल्द बिछने की आस है। यह रेल ट्रैक कालका-चंडी से होते हुए बद्दी को जोड़ेगा। रेलवे लाईन के सर्वेक्षण के लिए आंकी कुल 385.75 करोड़ राशि में 177.67 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं। लेकिन सात किलोमीटर रेल ट्रैक के लिए 345.13 बीघा भूमि का अधिग्रहण अभी नहीं हो पाया है। इस वजह से मामला अटका पड़ा है। लेकिन अब दोनों राज्यों में और केंद्र में एक दल की सरकार होने से इस प्रोजेक्ट के जल्द पूरा होने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के चंडी मंदिर से होकर बद्दी तक करीब 25 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाने के लिए करीब 18 किमी जमीन हरियाणा सरकार के तहत और सात किलोमीटर जमीन हिमाचल की है। हरियाणा सीमा के बाद बद्दी के लिए बनने वाले करीब सात किलामीटर रेलवे ट्रैक के लिए नौ गांवों की लगभग 345.13 बीघा भूमि का प्रदेश सरकार ने आधे-आधे शेयर के हिसाब से अधिग्रहण करना है।


निवेश बढ़ाने का किया जाए प्रयास : संघ
औद्योगिक संघ बीबीएनआईए के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने से उद्योग जगत को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई सरकार को चाहिए कि वह औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं में इजाफा करें और औद्योगिक निवेश बढ़ाएं। स्थापित उद्योगों का पलायन रोकने के लिए नई योजनाएं क्रियान्वित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed