{"_id":"5a3a8d954f1c1b502b8b5ad3","slug":"81513786773-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज किया जाएगा शहीद जवान का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज किया जाएगा शहीद जवान का अंतिम संस्कार
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बागटू के समीप और कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गश्त के दौरान हिमपात और हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के पांच जवानों में शामिल नालागढ़ उपमंडल के गुल्लरवाला गांव निवासी शिव सिंह के शव का वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
शिव सिंह 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए प्रयासरत सेना की ऑपरेशनल टीम के हिस्सा थे। उनके शहीद होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अविवाहित थे और घर के इकलौते पुत्र थे। वह अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। इनमें से एक बहन का विवाह हो चुका है। घर में उनकी छोटी बहन और माता ही हैं।
विज्ञापन
पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। शहीद के घर गुल्लरवाला सहित समूचे उपमंडल में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पिछले मंगलवार को गुरेज सेक्टर के बागटू के समीप हिमस्खलन की चपेट में आने से तैनात सेना के तीन जवान लापता हो गए थे। कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गश्त कर रहे दो जवान पहाड़ से फिसल गए थे। इन्हीं जवानों में नालागढ़ के गुल्लरवाला गांव का जवान शिव सिंह भी शामिल था।
विज्ञापन
आठ दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में शिव सिंह का शव बर्फ में दबा मिला। मौसम खराब होने के कारण चौपर की उड़ान नहीं हो सकी, जिसके चलते उनकी देह को वीरवार को यहां उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। इसके उपरांत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि सेना से शहीद जवान शिव सिंह के शव मिलने की अधिकारिक सूचना मिल चुकी है।
000