{"_id":"59f7552b4f1c1bdb538b9e48","slug":"81509381419-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छाए धर्मपुर के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छाए धर्मपुर के छात्र
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। धर्मपुर विद्यालय की महक अग्रवाल ने सिल्ब संस्थान में विश्व खाद्य दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में जिला के 20 स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। स्पर्धा में दूसरा स्थान पाने के बाद स्कूल पहुंची छात्रा का अध्यापकों और स्टाफ ने भव्य स्वागत किया। धर्मपुर स्कूल की छात्रा महक अग्रवाल ने चित्रकला में दूसरा स्थान और इसी स्कूल के शुभम अत्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार के रूप में ट्राफी तथा 1500 रुपये महक ने प्राप्त किए। शुभम अत्री ने ट्राफी तथा एक रुपये प्राप्त किए। प्रियंका ने भाषण प्रतियोगिता में ट्राफी तथा 1500 रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या परिणिता ठाकुर ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर डॉ. धीरेंद्र पठानिया को बधाई दी। डॉ. धीरेंद्र पठानिया ने इन प्रतिभागी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्या ने प्रात:कालीन सभा में इन विद्यार्थियों पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी प्राध्यापकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों मौजूद रहे।
विज्ञापन