फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   800 year old relics related Shrichakradhar Swami reaches Shrikrishan Mandir Solan

श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचे 800 साल पुराने धार्मिक अवशेष

Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
800 year old relics related Shrichakradhar Swami reaches Shrikrishan Mandir Solan
श्रीकृष्ण मंदिर सोलन में दर्शन के लिए स्थापित किए गए श्रीचक्रधर स्वामी से संबंधित 800 साल पुराने अ? - फोटो : SOLAN
सोलन। ईश्वर का अवतार माने जाने वाले महानुभाव पंथ के संस्थापक श्रीचक्रधर स्वामी से जुड़े 800 वर्ष पुराने धार्मिक अवशेष सोमवार को श्रीकृष्ण मंदिर सोलन पहुंचाए गए। श्रीचक्रधर स्वामी के अनुयायी अब मंदिर में इनके दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण मंदिर सोलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कोहली सहित श्रद्धालुओं ने महाराष्ट्र से इन अवशेषों को लेकर पहुंचे पूज्य कारेंजकर बाबा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी सहित सोलन के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण व बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्रीचक्रधर स्वामी से संबंधित अवशेषों में प्रभु की दाढ़ यानी दांत का हिस्सा, फोड़ (सुपारी की टुक), वांकी यानी श्रीचरणों का चांदी का अलंकार, फोफल फोड़ना (लोहे की पत्ती) और ताट (विशेष भोजन थाल) शामिल है। इस मौके पर बाबा कारेंजकर स्वामी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन और भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का अनुग्रह किया। इस मौके पर पूना से बाबा कापूसनेकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कोहली ने बताया कि 2019 में श्रीकृष्ण मंदिर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी दर्शन के लिए आ चुके हैं। कोविड से कार्यक्रम सादे अंदाज में पूरे श्रद्धा भाव से किया गया। श्री चक्रधर स्वामी 12वीं शताब्दी के एक तत्वज्ञ, समाज सुधारक और महानुभाव पंथ के संस्थापक थे।

महानुभाव धर्मानुयायी उन्हें ईश्वर का अवतार मानते हैं। इस मौके पर सचिव सतीश साहनी और ट्रस्टी गुलशन जग्गी, अमरनाथ चंदोक और संचालक नरेंद्र मुनि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed