फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   75th Van Mahotsav celebrated in Bhayunkhri of Arki

वन ही लंबी आयु और शुद्ध वायु का स्रोत : अवस्थी

Wed, 14 Aug 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
75th Van Mahotsav celebrated in Bhayunkhri of Arki
ग्राम पंचायत भयूंखरी में पौध रोपित करते सीपीएस संजय अवस्थी।संवाद
अर्की की भयूंखरी में मनाया 75वां वन महोत्सव
विज्ञापन

औषधीय, फल व पशु चारा के 1000 पौधे लगाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि वन ही लंबी आयु और शुद्ध वायु का स्रोत हैं। अवस्थी बुधवार को अर्की की ग्राम पंचायत भियूंखरी में आयोजित 75वें वन मंडल स्तरीय वन महोत्सव के आयोजन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस वन महोत्सव का आयोजन वन मंडल नालागढ़ के वन परिक्षेत्र कोहू में वन विभाग द्वारा किया गया।
संजय अवस्थी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं अपितु उनका संरक्षण भी हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज सिंचित पौधा भविष्य में वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में वन विभाग द्वारा कुल 834 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि एक पौधा जरूर लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें। अवस्थी ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के औषधीय, फल व पशु चारा प्रजातियों के 1000 पौधे 02 हेक्टेयर भूमि पर रोपित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान बाघल लैंड लूजर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ग्राम पंचायत भियूंखरी की प्रधान राजकुमारी, ग्राम पंचायत क्यार कनेता के प्रधान रघुराज पराशर, ग्राम पंचायत सौर के प्रधान राम लाल ठाकुर, ग्राम पंचायत जयनगर के प्रधान राजेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत भियूंखरी के उप प्रधान राम किशन, जिला परिषद के पूर्व उपाधयक्ष जगन्नाथ शर्मा, खंड कांग्रेस अर्की समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश ठाकुर, वन मंडल नालागढ़ के उप अरण्यपाल विकल्प यादव, सहायक अरण्यपाल मुकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed