फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   भारत सरकार की राष्ट्रीय स्तरीय उच्च अधिकारियों की टीम कर रही सोलन सब्जी मंडी का निरीक्षण

भारत सरकार की राष्ट्रीय स्तरीय उच्च अधिकारियों की टीम कर रही सोलन सब्जी मंडी का निरीक्षण

Thu, 07 Mar 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि बाजार की टीम ने
विज्ञापन

किया सब्जी मंडी का निरीक्षण
सोलन मंडी की कार्यप्रणाली और आसपास के क्षेत्रों का लिया जायजा
कमेटी ई-नाम से जुड़े इनपुट एकत्रित कर तैयार करेगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। देश भर की ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) से जुड़ी सब्जी और फल मंडी में से एक सोलन मंडी के निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर के उच्च अधिकारियों की एक टीम सोलन पहुंची है। जो इन दिनों मंडी की सुविधाओं सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल कर एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसमें टीम मुख्य रूप से ई-नाम से संबंधित जानकारियां हासिल कर रही है। जिसमें ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के गांव पहुंच कर उनसे भी ई-नाम को लेकर इनपुट हासिल किए जा रहे हैं। इस निरीक्षण और इनपुट में प्रथम श्रेणी में आने वाली सब्जी मंडी को प्रधानमंत्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

समिति को पहले भी मिल चुका है प्रधानमंत्री पुरस्कार
राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत कारोबार करने के लिए मंडी समिति देश भर में नंबर वन है और इसके लिए प्रधानमंत्री से पहले भी पुरस्कार हासिल कर चुकी है। यहां पर हर वर्ष करोड़ों रुपयों का कारोबार ऑनलाइन हो रहा है। इसके तहत किसान अपने उत्पाद यहीं से बाहर की मंडियों में ऑनलाइन बोली के तहत बेच रहे हैं। किसानों को इसके तहत उनकी अदायगी उसी दिन बैंक खाते में कर दी जाती है। यह जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए मंडी समिति सोलन ने यह कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन


किसानों के लिए शुरू की है ई-नाम पाठशाला
कृषि उपज मंडी समिति सोलन ने किसानों को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) की जानकारी देने के लिए ई-नाम पाठशाला चलाई है। इसके माध्यम किसान ई-नाम से संबंधित जानकारियों से अवगत हो रहे हैं और पोर्टल में उनका निशुल्क पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसके तहत कृषि उपज मंडी समिति की ओर से 7460 किसानों का पंजीकरण घर द्वार पर किया जा चुका है। जिला सोलन में अब तक 16 ई-नाम पाठशालाओं का आयोजन किया गया है। इस ई-नाम पाठशला को आयोजित करने का उद्देश्य किसानों को उचित विपणन व्यवस्था उपलब्ध करवाना और शोषण मुक्त व्यापार से किसानों को अवगत करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों की टीम कर रही निरीक्षण
मंडी समिति सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि इन दिनों इनाम की राष्ट्र स्तरीय टीम के उच्च अधिकारियों की टीम भारत सरकार की ओर से सोलन मंडी सहित अन्य कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर रही है। जिसमें कमेटी के सदस्य मंडी सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों से ई-नाम को लेकर इनपुट एकत्रित कर रहे हैं। जिसकी उक्त टीम की ओर से एक रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिसके बाद ई-नाम में प्रथम क्षेणी में आने वाली मंडी को प्रधानमंत्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed