{"_id":"5c7bc1dbbdec224bf10211b4","slug":"71551614427-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में सफाई व्यव्स्था को सुचारू बनाए रखने की मुहिम पड़ी ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में सफाई व्यव्स्था को सुचारू बनाए रखने की मुहिम पड़ी ठंडे बस्ते में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई व्यवस्था सुचारु रखने की मुहिम ठंडे बस्ते में
सोलन नगर परिषद में लोग नहीं करते जुर्माने की परवाह, खुले में फेंक रहे कूड़ा
नप का दो महीनों में 90 प्रतिशत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर परिषद सोलन में सफाई व्यवस्था सुचारु रखने की मुहिम सिरे चढ़ती दिखाई नहीं दे रही। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से शहर गंदगी के ढेर में तबदील होता जा रहा है। कूड़े को खुले में फेंकने वालों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। नगर परिषद ने लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह बोर्ड भी लगाए हैं। उन बोर्डों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि नगर परिषद ने खुले में और डस्टबिन से बाहर कूड़ा फेंकने वाले लोगों के पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान भी किया है। लोग बिना डर अभी भी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर परिषद ने शहर के मालरोड सहित अन्य स्थानों पर सूखे और गीले कचरे को फेंकने के लिए डस्टबिन लगा रखे हैं। इससे नगर परिषद का दो महीने के भीतर सफाई व्यवस्था को 90 प्रतिशत दुरुस्त करने का दावा विफल होता दिखाई दे रहा है। सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सोलन में खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्ष और शिकायत के आधार पर पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना भी किया जाएगा।