फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अब मोबाइल पर अाएंगे बिजली के बिल

अब मोबाइल पर अाएंगे बिजली के बिल

Thu, 26 Apr 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
अब मोबाइल पर अाएंगे बिजली के बिल
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल जमा करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह अपने मोबाइल में प्राप्त एसएमएस के द्वारा ही बिलों का तुरंत भुगतान कर सकते हैं। यह व्यवस्था विद्युत मंडल नालागढ़ में उपभोक्ताओं के लिए शुरू हो गई है। इससे करीब 45 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिली है। विद्युत बोर्ड ने उद्योगों को ई मेल के माध्यम से बिलों की जानकारी देने का पहले ही प्रावधान कर दिया था लेकिन अब घरेलू उपभोक्ताओं को भी मेसेज के माध्यम से जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एकत्रित कर इनका डाटाबेस बनाकर इन्हें अपडेट करना शुरू कर दिया है। कई उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से बिलों की जानकारी मुहैया करवाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली बिल की सूचना के साथ तुरंत इसका मेसेज उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर डिस्पले हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल की जानकारी मिल रही है। बिजली बिलों के साथ एकत्रित किए मोबाइल नंबर विद्युत उपमंडल नालागढ़ के तहत शुरू की गई इस योजना के तहत बिजली बिलों को देने के साथ विद्युत कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी अंकित हैं। उपभोक्ता के विद्युत उपभोक्ता खाता नंबर के साथ लिंक किया है।
विज्ञापन


मोबाइल संदेश से दी जा रही बिल की जानकारी : गुप्ता
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के एक्सईएन अमित गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एकत्रित करके डाटाबेस बना दिया है। बिलों की जानकारी अब एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही है। उद्योगों को ईमेल के माध्यम से पहले ही बिलों की सूचना प्रदान की जा रही है। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को आसानी से उनके बिलों की राशि का पता चल रहा है जिससे वह अपनी सहजता के मुताबिक बिजली बिल जमा करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 करोड़ हर माह होती है वसूली
विद्युत उपमंडल के तहत सब डिवीजन नालागढ़ एक और दो में हजारों विद्युत उपभोक्ताओं से प्रतिमाह 25 करोड़ रुपये के बिजली बिलों के रूप में वसूले जाते हैं। इस कार्य के तहत विद्युत बोर्ड को उपभोक्ताओं को बिजली बिल देने होते हैं। इस प्रक्रिया में काफी वक्त लग जाता है। मोबाइल और ईमेल से तुरंत लोगों को मेसेज मिले रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के हाथ मेसेज आने से वह अपने बिलों की अदायगी या प्रत्यक्ष तौर पर या फिर ई बेकिंग से कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed