{"_id":"5a65c9874f1c1b72268b5c64","slug":"71516620167-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में अस्पताल की बती गुल, ठंड में ठिठुर रहे मरीज और स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल में अस्पताल की बती गुल, ठंड में ठिठुर रहे मरीज और स्टाफ
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चायल (सोलन)।
सिविल अस्पताल चायल की बत्ती गुल हो गई है। इसकी वजह से अस्पताल में अंधेरा पसरा रहता है। अस्पताल स्टाफ को अंधेरे में ठंड से जूझते हुए ड्यूटी करनी पड़ रही है। जबकि अस्पताल में दाखिल मरीजों को भी भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में बिजली न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
अस्पताल का नर्सिंग रूम, प्रयोगशाला, लेबर रूम में बिजली न होने से स्टाफ और मरीजों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल भवन में बिजली की तार खराब हो चुकी हैं। इसके कारण अस्पताल में बिजली बंद पड़ी है। अस्पताल में दाखिल मरीज पंतराम ने बताया कि बिजली गुल रहने के कारण मरीज ठंड में ठिठुरते हैं। जबकि सारी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। अस्पताल के चिकित्सक ईशान गुप्ता ने बताया कि एक चिकित्सक रूम में बिजली नहीं है। अस्पताल का जेनरेटर भी वायरिंग खराब होने से रोशनी नहीं दे पाता है।
विज्ञापन
इस बारे में बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता विपिन कश्यप ने बताया कि बिजली सप्लाई नियमित रूप से की जा रही है। अस्पताल का करीब 2 लाख का बिजली बिल पेंडिंग है। अस्पताल की अंदरूनी व्यवस्था की वजह से बिजली सप्लई बाधित हो रही है। यह व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन को खुद ही ठीक करवानी होगी।
विज्ञापन