{"_id":"5a412f9c4f1c1bce408bf2b9","slug":"71514221468-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20.50 करोड़ की लागत से स्थापित होंगे दो नए सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20.50 करोड़ की लागत से स्थापित होंगे दो नए सब स्टेशन
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
massive power shortage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में विद्युत ढांचे को मजबूत बनाने और लोढ बढ़ाने के लिए दो नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले इन दो नए सब स्टेशनों से घरेलू और कामर्शियल बिजली की आपूर्ति को सुचारु बनाया जाएगा। इनमें 12 करोड़ रुपये की लागत से सनेड़ भाटियां और 8.50 करोड़ रुपये की लागत से बगलैहड़ में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
विद्युत बोर्ड के अनुसार इन दोनों योजनाओं को अप्रूवल मिल चुकी है और बगलैहड़ सब स्टेशन का कार्य अगले महीने शुरू हो जाएगा। सनेड़ भाटियां के सब स्टेशन के लिए भूमि की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
नालागढ़ के चंगर क्षेत्र में बगलैहड़ में 20 एमपीए का सब स्टेशन स्थापित होगा। इसमें दो ट्रांसफार्मर 10 एमपीए के स्थापित होंगे। क्षेत्र के परगणा प्लासी क्षेत्र में सनेड़ भाटियां में 60 एमपीए का सब स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इसमें 66/11 केवी के दो ट्रांसफार्मर और 66/33 केवी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसमें से सनेड़ भाटियां में बनने वाले सब स्टेशन से दभोटा में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र को भी विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इससे पहले विद्युत बोर्ड द्वारा मलपुर में 14 करोड़ रुपये का सब स्टेशन तैयार करके इसे जनता को समर्पित कर दिया है। मलपुर में 60 एमपीए (मेगा वोल्ट एंपेयर) क्षमता के सब स्टेशन में स्थापित तीन ट्रांसफार्मरों में से 2 ट्रांसफार्मर 66/11केवी और एक ट्रांसफार्मर 66/33केवी का स्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन
मिल चुकी है मंजूरी : गुरप्रीत
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बगलैहड़ और सनेड़ भाटियां के सब स्टेशनों को मंजूरी मिल चुकी है। सनेड़ भाटियां वाले सब स्टेशन के लिए जमीन की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बगलैहड़ सब स्टेशन का कार्य अगले माह से शुरू होगा। कहा कि इन सब स्टेशनों के बनने से बढ़ रहे बिजली के अतिरिक्त लोढ से लोगों और उद्योगों को राहत मिलेगी।
नालागढ़ में बसेंगे
नए औद्योगिक क्षेत्र
बद्दी। प्रदेश को वर्ष 2003 में मिले औद्योगिक पैकेज के बाद बीबीएन क्षेत्र के बद्दी और बरोटीवाला में अधिक औद्योगिक घराने स्थापित हुए हैं। अब उद्योगों को नालागढ़ क्षेत्र की ओर बसाने के सरकार और उद्योग विभाग के प्रयास चल रहे हैं, जिसके तहत दभोटा में नया औद्योगिक क्षेत्र बसाया जा रहा है।
आदुवाल में बनने वाले औद्योगिक निर्यात पार्क की जगह पर अब नया औद्योगिक क्षेत्र बसाने की कवायद चली हुई और यहां बायोटेक्नोलॉजी बेस्ड उद्योग बसाए जाएंगे। पैकेज मिलने के बाद छोटी बड़ी करीब 3200 इकाईयां स्थापित हो चुकी हैं। अधिकांश फ्लो बद्दी बरोटीवाला की ओर रहा है। ऐसे में नालागढ़ क्षेत्र में औद्योगिक घरानों को बसाने की कवायद तेज हो गई है। यही नहीं अब जगह की कमी के चलते धीरे-धीरे उद्योग इस तरह आ रहे हैं। ऐसे में बिजली की खप्त भी बढ़ रही है।