{"_id":"59ecd54f4f1c1bb6678b6ea3","slug":"71508693327-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत दून विधानसभा क्षेत्र में इस मर्तबा सीधी जंग कांग्रेस व भाजपा में है। पिछले तीन चुनाव में इस हलके में आजाद प्रत्याशियों ने ताल ठोकते हुए समीकरणों को काफी बदला है, लेकिन इस बार आजाद दमदार प्रत्याशियों ने दांव नहीं खेला है। यहां से पूर्व विस चुनाव में आजाद प्रत्याशी ताल ठोकने वाले पूर्व जिप सदस्य परमजीत सिंह पम्मी भाजपा प्रत्याशी हैं, जबकि दो बार विस चुनाव में आजाद प्रत्याशी ताल ठोकने वाले दर्शन सैणी ने भी किनारा करते हुए भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है।
ऐसे में इस बार दून विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी रामकुमार व भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी में कांटे की टक्कर होगी। इन दोनों प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला क्षेत्र के 59497 मतदाता 9 नवंबर को करेंगे। 90 बूथों पर एक आरओ, 14 एसओ व 338 कर्मचारी सेवाएं देंगे। प्रदेश का सबसे संवेदनशील चुनावी हलके दून में एक चुनाव अधिकारी, 14 सेक्टर ऑफिसर व 338 कर्मचारी सेवाएं देंगे। दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 90 पोलिंग बूथ बनेंगे। निर्वाचन अधिकारी एवं सीईओ बीबीएनडीए आदित्य नेगी ने कहा कि तीन चरण में प्रशिक्षण को पूरा किया जाएगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण पहली नवंबर को होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों की एक हैंडबुक भी उपलब्ध करवाई जाएगी।