फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में आग की घटनाओं में 37 करोड़ की संपति हुई खाक

बीबीएन में आग की घटनाओं में 37 करोड़ की संपति हुई खाक

Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में हर साल आग की घटनाएं करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं। वहीं, कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोने पड़ते हैं। इस वर्ष भी औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में आग की घटनाएं हुई हैं, जिसमें लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोने पड़े हैं।
विज्ञापन

बीबीएन के बद्दी में एक उद्योग में कंप्रेशर फटने से घायल हुए कामगारों की पीजीआई में मौत होना, एक उद्योग के भीतर गुजर बसर करने वाले कामगारों की दम घुटने से मौत की घटनाएं हुई हैं। दमकल विभाग द्वारा रेस्कयू ऑपरेशन भी किए गए हैं। दमकल विभाग बद्दी के तहत इस वर्ष आग की 155, जबकि अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के तहत 149 आग की घटनाएं हुई हैं। बद्दी में 26.46 करोड़ की संपत्ति जली। जबकि 78.67 करोड़ की संपत्ति जलने से बचाई गई। नालागढ़ में आग की घटनाओं में 11.64 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि 50.82 लाख की संपत्ति जलने से बचाई गई। इन घटनाओं में बीबीएन में 37.10 करोड़ की संपत्ति को नुकसान हुआ है, जबकि दमकल विभाग की मुस्तैदी से 1.30 अरब की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।
विज्ञापन

बीबीएन में जनवरी माह में आग की 9 घटनाओं में 2 स्क्रैप फायर, एक उद्योग की आग, मकान में 3, फोरेस्ट फायर की 1 व एक दुकान की आग की घटनाओं में 5.16 लाख का नुकसान हुआ है। जबकि 88.70 लाख की संपत्ति जलने से बचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी माह में आग की 10 घटनाओं में दो एलपीजी, एक उद्योग, एक दुकान, एक मोबाइल टॉवर, एक मकान व दो फोरेस्ट फायर व एक घास की आग में 23.16 लाख का नुकसान हुआ। जबकि 10.62 करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया।
मार्च माह में 23 मामलों में एलपीजी की एक, उद्योगों की 7, ट्रक की 1, क्रॉप फायर की 3, स्क्रैप की 1, मकानों की 2, फोरेस्ट फायर की 1 व फोरेस्ट फायर की 7 घटनाओं में 27.99 करोड़ की संपत्ति जली। जबकि 3.84 अरब की संपत्ति बचाई गई। अप्रैल माह में 94 घटनाओं में स्क्रैप की 5, उद्योगों की 8, झुग्गी की 2, क्रॉप फायर की 16, एलपीजी की 1, गौशाला की आग 1, ट्रांसफॉर्मर में आग की 1, फोरेस्ट फायर की 55, मकानों की 4, वाहन में आग की 1 घटनाओं में 80.91 लाख की संपत्ति को नुकसान हुआ। जबकि 41.50 करोड़ की संपत्ति बचाई गई। मई माह में 136 घटनाओं में उद्योगों की 9, झुग्गियों की 2, फोरेस्ट फायर की 99, दुकान की 1, स्क्रैप की 4, क्रॉप फायर के 11, मकानों के 5 व दो ट्रक व एक कार की आग की घटनाओं में 5.72 करोड़ की संपत्ति जली। जबकि 44.62 करोड़ की संपत्ति बचाई गई। जून माह में हुई 21 घटनाओं में ट्रकों की आग की 2, झुग्गी की 2, दुकान की 1, मकानों की 4 व फोरेस्ट फायर की 9 घटनाओं में 44.31 लाख का नुकसान व 6.22 करोड़ की संपत्ति बचाई। इस माह एक रेस्कयू भी हुआ। जुलाई में आग की 2 घटनाओं में एक उद्योग व एक एलपीजी की घटनाओं में 4 लाख का नुकसान, 32 लाख की संपत्ति बचाई गई। अगस्त माह में अब तक आग की 9 घटनाओं में उद्योगों की आग की 4, पेट्रोल पंप में बिजली पैनल में आग की 1, गौशाला की 1 घटनाओं में 5.31 करोड़ की संपत्ति को नुकसान हुआ, जबकि दमकल विभाग बद्दी द्वारा 2.20 करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया। जबकि इस माह रेस्कयू के 4 मामले हुए। दमकल विभाग नालागढ़ के तहत भी इस माह करोड़ों की संपत्ति जलने से बचाई गई।

अग्निशमन केंद्र बद्दी के दमकल अधिकारी प्रकाश शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अभी तक 26,25,50,700 रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है, जबकि 78,66,88,000 रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के दमकल अधिकारी हितेंद्र कंवर ने कहा कि इस वर्ष आग की घटनाओं में 11,64,05,400 रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है और 50,82,16,000 रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने न केवल आग पर काबू पाया, बल्कि कई रेस्कयू ऑपरेशन में लोगों की जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed