फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   647 patients got treatment in Arki health fair

अर्की स्वास्थ्य मेले में 647 रोगियों को मिला उपचार

Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
647 patients got treatment in Arki health fair
अर्की में जिला के दूसरे स्वास्थ्य मेले में रक्तदान करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। जिले का दूसरा स्वास्थ्य मेला मंगलवार को अर्की नागरिक अस्पताल में आयोजित किया गया। मेले में 647 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आयुष विभाग द्वारा 116 और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 531 व्यक्तियों की जांच की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर 10 व्यक्तियों के खून के सैंपल परीक्षण के लिए एकत्र किए गए। मौके पर ही लोगों के अल्ट्रासाउंड भी किए गए। इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई। मेले के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से जहां लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं वहीं लोगों के आयुष्मान और हिमकेयर कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बीमारियों के लिए रोग प्रतिरोधक टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य मेलों की विस्तृत जानकारी दी। रोगियों को विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी, 21 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ और 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, नगर पंचायत अर्की अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, रुचिका गुप्ता, निर्मला देवी, रमेश ठाकुर, दलीप पाल, जय नंद शर्मा, रमन ठाकुर, डॉ. राधा शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed