फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   आईपीएच के 55 करोड़ पर नगर परिषद ने मारी कुंडली

आईपीएच के 55 करोड़ पर नगर परिषद ने मारी कुंडली

Sat, 20 Apr 2019 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। उपभोक्ताओं से हर माह भारी-भरकम बिल वसूलने के बावजूद नगर परिषद सोलन सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के पानी बिल का भुगतान नहीं कर रही है। पिछले 10 सालों से नगर परिषद ने पानी का बिल ही नहीं चुकाया है। जो अब करीब 55 करोड़ रुपये हो चुका है। सोलन शहर में पानी का वितरण नगर परिषद करती है और नगर परिषद को पानी आईपीएच देता है। ऐसे में नगर परिषद को हर माह 22 लाख बतौर शुल्क आईपीएच को देने होते हैं। पिछले कई सालों से नगर परिषद इसका भुगतान ही नहीं कर पा रही है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद पिछले 10 सालों का 55 करोड़ रुपये पानी के बिलों का बकाया है। इसके लिए आईपीएच नगर परिषद को कई नोटिस भेज चुका है। नगर परिषद को रोजाना 20 लाख गैलन पानी छोड़ा जा रहा है। आईपीएच विभाग रोजाना 27.71 रुपये के हिसाब से नगर परिषद को पानी मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन


शहर में 60 हजार पंजीकृत उपभोक्ता हैं। जिनसे पानी के बिलों का पैसा लेने के बाद पैसा कहां खर्च किया जा रहा है, इससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसका खामियाजा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि इस बकाया राशि के भुगतान को लेकर विभाग कई बार नोटिस भी भेज चुका है। लेकिन नगर परिषद कोई भी कार्रवाई बकाया राशि को चुकाने के लिए नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने नहीं चुकाया 55 करोड़ बकाया : सूद
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि नगर परिषद के ऊपर सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग का 55 करोड़ पानी के बकाया है। यह बकाया राशि पिछले 10 वर्षों से नहीं चुकाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके भुगतान के लिए नगर परिषद को नोटिस भेजे जा चुके हैं।


अभी जानकारी नहीं है : गुरप्रीत नेगी
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गुरप्रीत नेगी का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जल्द ही जानकारी जुटाई जाएगी और भुगतान के प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने कार्यकारी अधिकारी का जिम्मा संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed