फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में 49 हजार नौनिहाल गटकेंगे पोलियो खुराक

बीबीएन में 49 हजार नौनिहाल गटकेंगे पोलियो खुराक

Fri, 08 Mar 2019 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में 49 हजार नौनिहाल गटकेंगे पोलियो की खुराक
विज्ञापन

144 बूथ, 3 ट्रांजिट बूथ और 18 मोबाइल टीमें की गठित
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में 49 हजार नौनिहाल पोलियो की खुराक गटकेंगे। स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ की ओर से इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और 10 मार्च को पोलियो बूथों पर पोलियो दवा पिलाई जाएगी, जबकि 11 और 12 मार्च को घर-घर जाकर नौनिहालों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो दवा पीने से महरूम न हो सके।
जानकारी के अनुसार पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ ने 144 बूथ, 3 ट्रांजिट बूथ के अलावा 18 मोबाइल टीमों का गठन किया हैे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने रखे गए लक्ष्य को पूरा करने में 690 स्वास्थ्य कर्मचारी, 32 सुपरवाइजर के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आयुर्वेदिक कर्मचारी, सामाजिक संस्थाएं, प्रशिक्षु नर्सें आदि अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ में स्वास्थ्य विभाग 0-5 साल के नौनिहालों को पोलियो दवा पिलाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नर्सिंग संस्थानों की प्रशिक्षु नर्सें अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। जहां बूथों पर पोलियो दवा पिलाई जाएगी, वहीं, मोबाइल टीमें क्षेत्र के चप्पे चप्पे में जाकर झुग्गी-झोपड़िय़ों, ईंट भट्ठों, लेबर कालोनी, कंस्ट्रक्शन वर्क में लगे प्रवासी कामगारों के बच्चों को पोलियो दवा पिलाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
नालागढ़ में 2008 में पेश आ चुका है पोलियो का मामला
वर्ष 2003 में प्रदेश को मिले औद्योगिक पैकेज के बाद उद्योगों की स्थापना के साथ हिमाचलियों सहित प्रवासी मजदूरों ने भी काम की तलाश में यहां दस्तक दी है और बीबीएन में एक अनुमान के मुताबिक डेढ़ से दो लाख तक प्रवासी कामगार विभिन्न प्रकार के कामों में लगे हुए हैं और अपने परिवारों का पालन पोषण कर रहे हैं। वर्ष 2008 में नालागढ़ के समीप चिकनी नदी किनारे बनी झुग्गियों में एक प्रवासी कामगार के बच्चे में पोलियो के लक्षण पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था, जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष तौर पर पोलियो उन्मूलन अभियान चलाए गए हैं और प्रवासी कामगारों के बच्चों को ढूंढ ढूंढ कर उन्हें पोलियो दवा पिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की पूरी
बीएमओ डॉ.केडी जस्सल और सुपरवाइजर चेतराम नेगी ने कहा कि 0-5 आयु के नौनिहालों को पोलियो दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अवश्य पोलियो की दवा पिलाएं और यदि प्रथम दिन कारणवश कोई पोलियो दवा नहीं पिला सके तो वह अगले दो दिन में घर बैठे ही पोलियो दवा पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed