{"_id":"5c82929ebdec222aaf37aff5","slug":"61552061086-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिकल चेयर में मंजू ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिकल चेयर में मंजू ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटकी फोड़ में पूनम, म्यूजिकल चेयर में मंजू प्रथम
महिला दिवस पर धर्मपुर में महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय ने करवाया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर(सोलन)। महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय धर्मपुर की ओर से ब्लॉक स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी सोलन रोहित राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मात्री वंदना योजना के संदेश में रैली का आयोजन किया गया।
रैली को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रणीता ठाकुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि ने ज्योति जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की ओर से वंदेमातरम गाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे पूनम अत्री और पूनम देवी प्रथम रहीं, जबकि म्यूजिकल चेयर में मंजू का प्रथम स्थान रहा। वहीं, गुब्बारा फुलाना प्रतियोगिता मे नीलम वर्मा और सुनिता को प्रथम स्थान दिया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम सोलन रोहित राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि समानता के अधिकार के लिए महिलाओं ने ही आवाज बुलंद की थी। नई चीजों के साथ समाज को आगे ले जाए। उन्होंने कहा कि बुलंदियों पर जाने के लिए मां बाप का आशीर्वाद जरूरी है। कार्यक्रम में सीडीपीओ बीना कश्यप ने एसडीएम रोहिक राठौर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीना कश्यप, प्रणीता ठाकुर, कविता, भूमिका जग्गी, राजेंद्र कुमार, इंद्र शर्मा, सुरेश, सलोचना शर्मा, भावना, किरण, मालटा, सीमा, ईशान शर्मा और विकास मौजूद रहे।