फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी

नालागढ़ में सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी

Mon, 04 Mar 2019 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई के लिए नहीं होगी पानी की कमी, आठ ट्यूबवेल लगाए
विज्ञापन

नालागढ़ में 75 में से 22 का काम पूरा , 20 ट्यूबवेल की मुख्य कार्यालय से मांगी मंजूरी
23 ट्यूबवेलों का बाद में होगा कार्य, खेतों में लहलहाएंगी फसलें
संतोष कुमार
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के किसानों को खेती के लिए भरपूर पानी मिलेगा। इसके लिए यहां लग रहे 75 ट्यूबवेलों में से आठ की स्थापना कर ली गई है। 14 का कार्य पूर्ण है और फसल कटाई के बाद यह जनता को समर्पित होंगे। आईपीएच नालागढ़ मंडल ने 20 ट्यूबवेलों के लिए मुख्य कार्यालय से मंजूरी मांगी है। शेष 23 ट्यूबवेलों की स्थापना की प्रक्रिया उसके बाद शुरू होगी। फिलहाल नालागढ़ लग रहे इन 75 ट्यूबवेलों से किसानों के खेतों में फसल खूब लहलहाएंगी और सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं रहेगा। आईपीएच विभाग के स्थापित किए जा रहे इन ट्यूबवेलों से खासतौर पर रेनफेड एरिया वाले किसानों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। इन ट्यूबवेलों से बीबीएन क्षेत्र के किसानों की सिंचाई की पेश आ रही दिक्कत हल होगी। क्षेत्र में स्थापित हो रहे 75 ट्यूबवेल जमीनों को खूब पानी देंगे। रेनफेड एरिया की जमीनों के लिए यह ट्यूबवेल वरदान साबित होंगे जिससे किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ेगी।

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत यह क्षेत्र पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में बंटा हुआ है। सिंचाई सुविधा वाली जमीन 4861 हेक्टेयर है जबकि 6270 हेक्टेयर भूमि बिजाई कार्य के लिए बारिश पर निर्भर करती है। सिंचाई सुविधा वाली 4861 हेक्टेयर भूमि के अंतर्गत मंझौली, राजपुरा, ढांग, जगातखाना, निहली ढांग, ढाणा, सनेड़, भाटियां, दभोटा, नवांग्राम, पंजैहरा, जोघों, जगतपुर, बैरछा, बघेरी, खिल्लियां, घोलोंवाल, करसौली, गुल्लरवाला, बरूणा गांव आते हैं। रेनफेड एरिया में मित्तियां, मैथल, रतवाड़ी, बारियां, रामशहर, थयोड़ा कई गांव आते हैं जो वर्षा पर निर्भर रहते हैं। उपमंडल के कई ऐसे गांव है, जो वर्षा पर निर्भर करते हैं और अन्य कोई स्त्रोत न होने के कारण किसानों को फसलों में नुकसान झेलना पड़ता है। किसानों को लाभ पहुंचाने और किसानों के खेतों में अच्छी पैदावार बढ़ाने के चलते आईपीएच नालागढ़ मंडल ने नाबार्ड के माध्यम से 75 ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एक्सईएन आईपीएच नालागढ़ मंडल आरके खाबला ने कहा कि नाबार्ड से स्वीकृत 75 ट्यूबवेलों के बोर ड्रिल होने के बाद आठ ट्यूबवेल स्थापित हो चुके हैं और 14 ट्यूबवेल तैयार हैं। लेकिन फसलों की वजह से इनका कार्य नहीं हो पा रहा है। इसे फसल कटाई होते ही चालू कर दिया जाएगा। 20 ट्यूबवेलों की स्वीकृति मांगी है जबकि 23 ट्यूबवेलों का प्रोसेस उसके बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed