फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पानी से अब रेडू़ झिड़ीवाला भांगला सड़क नहीं होगी क्षतिग्रस्त

पानी से अब रेडू़ झिड़ीवाला भांगला सड़क नहीं होगी क्षतिग्रस्त

Fri, 01 Mar 2019 05:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
रेडू़ झिड़ीवाला भांगला सड़क लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइलें
विज्ञापन

पानी से अब नहीं होगी क्षति, पांच किमी लंबी सड़क पर लोनिवि लगाएगा टाइलें
पीएमजीएसवाई के तहत इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने पर खर्च होंगे 3.46 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे से निकलने वाले रेडू़ झिड़ीवाला भांगला मार्ग पर पानी से खराब हो रही सड़क से जल्द निजात मिलेगी। इस मार्ग के पांच किलोमीटर हिस्से पर लोनिवि इंटरलॉकिंग टाइलें लगाएगा। कुछ क्षेत्रों में बीएम और बीसी की डबल लेयर डालकर इसे पूरी तरह से चकाचक बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टाइलें लगाकर मार्ग बनाया जाएगा। इस पर 3.46 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। लोनिवि नालागढ़ मंडल ने इसकी डीपीआर तैयार कर ली है। इसे केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग को मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। यहां से स्वीकृति मिलते ही इस सड़क को दुरुस्त बनाने का काम किया जाएगा। लोनिवि के मुताबिक इस मार्ग पर बीच में पानी खड़ा होने से सड़क खस्ता हो गई है। इसकी कई बार मरम्मत की जाती है लेकिन सड़क पर पानी खड़ा होने से स्थिति जस की तस बन जाती है। इसका स्थायी समाधान करने के लिए लोनिवि नालागढ़ मंडल ने यह प्रस्ताव तैयार बनाया है। इसकी डीपीआर को अंतिम रूप दिया जरा रहा है। एसडीओ लोनिवि राजकुमार शर्मा ने कहा कि इस मार्ग पर स्थानीय लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन सड़क के कुछ भाग में पानी खड़ा होने से मार्ग बार-बार टूट जाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए लोनिवि ने इसे पीएमजीएसवाई के तहत करवाने का निर्णय लिया है। इसके पानी वाले भाग में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर इसे पूरी तरह दुरुस्त बनाया जाएगा।


एक्सईएन लोनिवि नालागढ़ मंडल संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि इस सड़क की दशा सुधारने के लिए इसमें इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने की डीपीआर तैयार कर ली है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग को भेजी जा रही है। सड़क पर टाइलें लगाने का काम पीएमजीएसवाई के तहत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed